गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘नए लखनऊ’ की नींव पड़ी, 12000 करोड़ से बनेंगी 2 बड़ी टाउनशिप; 10 लाख लोगों को मिलेगा घर​ | वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो बढ़ जाएगी मुश्किल, शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा करियर​ | Jaunpur News: थाने में टॉर्चर, खातों से लाखों की वसूली… फरार सस्पेंड SHO पर 25 हजार का इनाम, 5 भेजे गए जेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का खुलासा, बेटा निकला मास्टरमाइंड, पत्नी शालू को फंसाने की रची थी साजिश​

Vineet Minocha Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का राज 19 दिन बाद खुला। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड कारोबारी का बेटा सुब्रत था। बहू शालू बेगुनाह निकली। बहू शालू को भी बनाया गया था आरोपी पुलिस ने नौकर विशाल और उसके […]

Vineet Minocha Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का राज 19 दिन बाद खुला। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड कारोबारी का बेटा सुब्रत था। बहू शालू बेगुनाह निकली।

बहू शालू को भी बनाया गया था आरोपी

पुलिस ने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार किया था। दोनों के बयान के आधार पर विनीत की हत्या में बहू शालू को आरोपी बनाया गया था, लेकिन अब जांच में शालू के खिलाफ साजिश का आरोप गलत निकला।

6 लाख में कराई हत्या, शालू को फंसाने का प्लान

23 सितंबर को पुलिस ने शालू, विशाल और राजकिशोर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया था। कल्याणपुर थाने में शालू और विशाल का सुब्रत से आमनासामना कराया गया। इसी दौरान विशाल ने बताया कि हत्या सुब्रत के कहने पर की गई थी। उसे 6 लाख रुपए देने का वादा किया गया था और शालू का नाम लेने को कहा गया था। इसके बाद पुलिस ने देर रात सुब्रत से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

पिता के अफेयर और महंगे शौक का दावा

सुब्रत ने पुलिस पूछताछ में कहा कि पिता के कई महिलाओं से संबंध थे और उसे डर था कि वे किसी महिला से शादी करके उसे संपत्ति में हिस्सेदार बना सकते हैं। उसने कर्ज और महंगे शौक से परेशान होने की बात भी बताई।

‘पिता को मारना ही था, लेकिन ऐसे नहीं’

सुब्रत ने बताया कि पिता की हत्या कराने में मुझे केवल इतना पछतावा है कि उन्हें इस तरह चाकू से गोदकर नहीं मारना चाहिए था। मैं ऐसी हत्या नहीं कराना चाहता था, लेकिन उन्हें मारना तो था ही।मेरी मां भी पिता के अवैध संबंधों से पीड़ित थीं। पिता घर में आकर खुलेआम अपने संबंधों के बारे में बताते थे। मां भी हम लोगों से कहती थी कि जो करना है, इसका कुछ करो। मुझे मलाल है, पत्नी शालू के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: 

‘पिता के कई महिलाओं से अफेयर थे’

सुब्रत ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया पिता के कई महिलाओं से अफेयर थे। मुझे डर था कि पिता किसी महिला से शादी कर उसे घर ले आएंगे। वह संपत्ति में हिस्सेदार बन जाएगी। मैं एकएक रुपए के लिए मोहताज हो गया था, जबकि पिता मुझे गोवा में महिलाओं के साथ पार्टी की तस्वीरें दिखाते थे। मुझ पर 40 लाख रुपए का कर्ज था। हर महीने 55 हजार रुपए की किस्त आती थी, लेकिन पिता सिर्फ 40 हजार पॉकेट खर्च देते थे। इससे परेशान होकर मैंने हत्या की प्लानिंग की।

ये खबर भी पढ़ें: 

40 लाख के कर्ज में डूबा था सुब्रत

पुलिस के मुताबिक सुब्रत शराब, जुआ और सट्टे का आदी था। अलगअलग बैंकों, लोन ऐप और क्रेडिट कार्ड से उसने करीब 40 लाख रुपए का कर्ज लिया था। सुब्रत ने CCTV बंद करवाए और फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी भी बनवाई थी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY