DUSU 2026 Live : छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए आज यानी 18 सितंबर को हो रहा है। नॉर्थ और साउथ कैंपस के कॉलेजों में सुबह से ही छात्रछात्राएं वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए विभिन्न छात्र संगठनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। दो शिफ्ट में कराई जा रही है और मतगणना 19 सितंबर को होगी। इस बार अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास, NSUI के विजय शंकर मीणा और AISASFI गठबंधन की अनन्या रतूड़ी समेत कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। चार केंद्रीय पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

दो शिफ्ट में हो रही वोटिंग
DUSU के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मॉर्निंग कॉलेजों में हो रहा है। इसके बाद इवनिंग कॉलेजों के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोट डाल सकेंगे। वोटों की गिनती 19 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने मतदान के लिए 158 पोलिंग बूथ और 12 कंट्रोल रूम बनाए हैं। चुनाव में 1,100 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यश डबास Vs विजय शंकर मीणा
अध्यक्ष पद पर इस बार ABVP ने यश डबास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि NSUI की ओर से विजय शंकर मीणा मैदान में हैं। AISASFI गठबंधन ने अनन्या रतूड़ी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। ABVP के पैनल में उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्या, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह शामिल हैं। NSUI ने उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर गोपाल चौधरी को मैदान में उतारा है।
कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए के नॉर्थ और साउथ कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक 2,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीमें, गश्ती दल और अन्य सुरक्षा वाहन भी तैनात हैं। इसके अलावा CCTV कैमरों, ड्रोन और बॉडीवॉर्न कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है। नॉर्थ कैंपस की कुछ प्रमुख सड़कों पर 18 और 19 सितंबर को ट्रैफिक प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन अलर्ट
चुनाव से पहले कैंपस में हिंसा और चुनावी नियमों के उल्लंघन की घटनाओं को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने डीयू प्रशासन और पुलिस से जवाब मांगा था। कोर्ट ने स्थिति में सुधार नहीं होने पर मतगणना या परिणाम की घोषणा पर रोक लगाने की संभावना जताई थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।
ये भी पढ़ें:
छात्रों के बीच कौन से मुद्दे चर्चा में?
इस चुनाव में छात्रावास और सुरक्षित आवास, कैंपस सुरक्षा, शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं और छात्रों की रोजमर्रा की समस्याएं प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। हाल के दिनों में छात्र आवास का मुद्दा भी चुनावी चर्चा में प्रमुखता से सामने आया है। अब सभी की नजर मतदान पूरा होने और 19 सितंबर को होने वाली मतगणना पर है। इसके बाद डीयू छात्रसंघ के चार केंद्रीय पदों पर चुने गए प्रतिनिधियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: