गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का खुलासा, बेटा निकला मास्टरमाइंड, पत्नी शालू को फंसाने की रची थी साजिश​ | चीन का FAST टेलीस्कोप होगा 30 गुना ज्यादा पावरफुल, जानें पूरा प्लान​ | DM मेधा मामले में सुनवाई के दौरान वर्चुअल हियरिंग की आवाज क्यों म्यूट की गई? LAFC का SC को खुला पत्र​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Forehead Personality: माथे पर स्वास्तिक और त्रिशूल का निशान देता है महिलाओं को अपार धन व शासन का अधिकार​

सामुद्रिक शास्त्र और स्कंद पुराण में महिलाओं के माथे की बनावट उनके भाग्य, स्वभाव और जीवन से जुड़े कई तरह के संकेतों का जिक्र देखने को मिलता है। माना जाता है कि महिलाओं के माथे की खास बनावट उनके भाग्य और धनी होने का भी संकेत देता है। भविष्य पुराण में इसके बारे में एक […]

सामुद्रिक शास्त्र और स्कंद पुराण में महिलाओं के माथे की बनावट उनके भाग्य, स्वभाव और जीवन से जुड़े कई तरह के संकेतों का जिक्र देखने को मिलता है। माना जाता है कि महिलाओं के माथे की खास बनावट उनके भाग्य और धनी होने का भी संकेत देता है। भविष्य पुराण में इसके बारे में एक श्लोक भी है, ‘अर्द्धेन्दु प्रतिमा भोगमरोश मनायतम्। तत् श्रीभोगकरं श्रेष्ठं ललाटं वर योषिताम्।।’ इसका अर्थ है कि जिन भी महिलाओं का माथा अश्टमी तिथि के चांद के आकार की तरह यानी की अर्धचंद्राकार होता है, उनको शास्त्रों के हिसाब से बेहद भाग्यशाली माना जाता है। अगर माथा काफी चौड़ा नहीं होता है और इस पर छोटेछोटे बाल नहीं होते हैं, तो ऐसी महिलाओं को धनी और समृद्धशाली माना जाता है।

माथे को लेकर क्या कहता है स्कंद पुराण

स्कंद पुराण के अनुसार, अगर किसी महिला का माथा आगे की तरफ नहीं झुका है और उस पर न छोटेछोटे बाल हैं। माथा नसों से रहित और अर्धचंद्राकार है, वहीं माथे की चौड़ाई 3 उंगुलि जितनी हो, तो ऐसी महिलाओं को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा का पात्र माना जाता है।

माथे के ये चिह्न माने जाते हैं शुभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के माथे पर ऐसा निशान जो देखने में त्रिशूल या स्वास्तिक की तरह लगता है, इसको बेहद शुभ माना जाता है।

जिस भी महिला के माथे पर इस तरह का चिन्ह होता है, तो माना जाता है कि महिला के पास धनसंपत्ति की कमी नहीं रहेगी। क्योंकि इस चिह्न को अपार संपत्ति का संकेत माना जाता है।

वहीं जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशूल का चिह्न होता है, उन महिलाओं को शासन करने वाला माना जाता है।

इसके साथ ही जिन महिलाओं का माथा तीन अंगुलि से ऊंचा न हो, समतल, ललाट साफ और सुंदर हों, वहीं माथे पर रोएं या नसें भी नहीं होते हैं, तो ऐसी महिलाओं को काफी लंबी उम्र वासा माना जाता है। साथ ही ऐसी जातिकाओं को अपने जीवन में अपार धन की प्राप्ति होती है।

जानें माथे से जुड़े अशुभ संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर माथे की रेखाएं कटी हुई, छोटी, टेढ़ीमेढ़ी होती है, तो ऐसी महिलाओं की उम्र कम होती है। वहीं अगर माथे पर काफी ज्यादा रोएं और नसें दिखती हैं, तो इसको भी अशुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY