रविवार, 13 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बरेली में जन्मा 74 KG का अनोखा बछड़ा… सामान्य से तीन गुना ज्यादा वजन, देखने के लिए लगी लोगों की कतार​ | जोमैटो का बड़ा झटका! कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर पर देना होगा अलग से ‘पे ऑन डिलीवरी चार्ज’, जानिए किस तरह लग रहा नया चार्ज|​ | कभी पत्रकार, तो कभी मत्स्य अधिकारी बनकर करते थे वसूली… बरेली पुलिस ने किए 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

कार बेच दी है? अब FASTag को ऐसे करें डिएक्टिवेट, नहीं तो फंस सकते हैं पैसे​

अगर आपने अपनी पुरानी कार बेच दी है, तो सिर्फ RC और दूसरे कागजात ट्रांसफर करके निश्चिंत न हो जाएं. कार बेचने के बाद FASTag को डिएक्टिवेट करना भी जरूरी है। इसे नजरअंदाज करने पर आगे परेशानी हो सकती है. मसलन, नई कार का मालिक टोल प्लाजा से गुजरता रहे और टोल का पैसा आपके […]

अगर आपने अपनी पुरानी कार बेच दी है, तो सिर्फ RC और दूसरे कागजात ट्रांसफर करके निश्चिंत न हो जाएं. कार बेचने के बाद FASTag को डिएक्टिवेट करना भी जरूरी है। इसे नजरअंदाज करने पर आगे परेशानी हो सकती है. मसलन, नई कार का मालिक टोल प्लाजा से गुजरता रहे और टोल का पैसा आपके FASTag से जुड़े अकाउंट से कटता रहे.कई लोगों को इस बात का पता काफी देर बाद चलता है. जब बैंक अकाउंट से बारबार टोल की रकम कटती है, तब उन्हें समझ आता है कि पुरानी कार का FASTag अभी भी एक्टिव है. इसलिए गाड़ी बेचने के बाद यह छोटा सा काम जरूर कर लेना चाहिए.

FASTag बंद करना क्यों जरूरी है?

कार की विंडशील्ड पर लगा एक RFID टैग होता है. यह आपके FASTag अकाउंट या वॉलेट से जुड़ा रहता है. जैसे ही कार टोल प्लाजा से गुजरती है, वहां लगा स्कैनर FASTag को पढ़ लेता है और टोल की रकम जुड़े हुए अकाउंट से अपने आप कट जाती है.

अब अगर आपने कार बेच दी और FASTag बंद नहीं कराया, तो टैग पुरानी तरह ही काम करता रहेगा. NHAI की FAQ के मुताबिक, कार बेचने या किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर करने के बाद पुराने मालिक को FASTag जारी करने वाले बैंक से संपर्क करके अपना FASTag अकाउंट या वॉलेट बंद कराना चाहिए. नई कार का मालिक अपने नाम से नया FASTag लेता है.

FASTag में पैसे बचे हैं तो क्या होगा?

कार बेचने से पहले या FASTag बंद कराने के दौरान अपने वॉलेट का बैलेंस जरूर चेक करें. अगर उसमें पैसे बचे हुए हैं, तो बैंक से पूछें कि उस रकम का रिफंड कैसे मिलेगा.FASTag का पैसा वापस मिलने की प्रक्रिया हर की शर्तों के हिसाब से अलग हो सकती है. इसलिए अकाउंट बंद कराने की रिक्वेस्ट डालते समय यह भी पूछ लें कि बचा हुआ बैलेंस कैसे वापस मिलेगा और इसके लिए किन चीजों की जरूरत होगी.

FASTag कैसे डिएक्टिवेट करें?

FASTag बंद कराने का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि आपका टैग किस बैंक या एजेंसी ने जारी किया है. सबसे पहले यह पता करें कि FASTag किस बैंक का है. इसके बाद उस बैंक की कस्टमर केयर सर्विस या FASTag पोर्टल पर संपर्क करें. कस्टमर केयर को बताएं कि आपने अपनी कार बेच दी है और FASTag अकाउंट बंद करवाना चाहते हैं. बैंक आपसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और FASTag से जुड़ी कुछ दूसरी जानकारी मांग सकता है. जानकारी का वेरिफिकेशन होने के बाद बैंक FASTag बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा.

FASTag बंद कराने से पहले ये काम जरूर करें

कार बेचने के बाद सबसे पहले यह चेक करें कि FASTag किस बैंक से जारी हुआ था. फिर उसी बैंक के कस्टमर केयर या ऑनलाइन FASTag सर्विस के जरिए क्लोजर रिक्वेस्ट डालें.रिक्वेस्ट पूरी होने के बाद एक बार यह भी जांच लें कि FASTag अब एक्टिव नहीं है. अगर बैंक से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो FASTag से जुड़ी शिकायत या मदद के लिए IHMCL की हेल्पलाइन और शिकायत व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा सकता है.

याद रखें, कार बेचने के बाद कागजात ट्रांसफर करना ही काफी नहीं है. FASTag भी समय पर बंद कराना जरूरी है, ताकि आगे किसी और की कार का टोल आपके अकाउंट से न कटे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY