बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Hathras News: घर में घुसा सांप, डेढ़ महीने में एक ही लड़की को 8 बार डसा; स्नेक कैचर भी नहीं पकड़ पाए​ | 1 लाख में आया Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्जिंग में दौड़ेगा 161 किमी​ | दिल्ली के क्रिकेटर Vansh Bedi ने Match Fixing आरोपों को नकारा, CSK विवाद पर दी सफाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BJP State Incharges 2026: BJP ने 8 राज्यों के लिए प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त, MP के प्रभारी बने बिप्लव कुमार देव, स्मृति ईरानी को CG,विनोद तावड़े को UP की जिम्मेदारी​

BJP State Incharges 2026:  दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रभारीसह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसमें बिप्लव कुमार देव को मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तो वहीं स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ की प्रभारी बनाई गई हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ शंभू को एमपी का सह […]

BJP State Incharges 2026:  दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रभारीसह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसमें बिप्लव कुमार देव को मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तो वहीं स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ की प्रभारी बनाई गई हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ शंभू को एमपी का सह प्रभारी बनाया गया है। 

सूची में अंडमान एवं निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश , असम , बिहार , चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और दादरा नगर हवेली एवं दमनदीव शामिल हैं। नियुक्तियों के जरिए संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी तय की गई है।

हरियाणा की प्रभारी भी स्मृति ईरानी रहेंगी

आपको बता दें स्मृति ईरानी को सीजी की प्रभारी के साथ साथ हरियाणा की भी जिम्मेदारी दी गई हे। बीजेपी ने आज बुधवार 23 सितंबर को नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है। आपको नितिन नवीन ने ये लिस्ट जारी की है। 

आंध्र प्रदेश में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. अरविंद भदौरिया को प्रभारी के तौर पर दी गई है। उनके साथ वनथी श्रीनिवासन को सह प्रभारी बनाया गया है। असम में  मंगल पांडे को प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि श्रीमती फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में डॉ. देवेश कुमार को प्रभारी बनाया गया है। वहीं अंडमान एवं निकोबार के लिए जय प्रकाश को प्रभारी नियुक्त किया गया है।


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY