सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
आदित्य सिंह सुदर्शन की फिल्मी दुनिया में एंट्री​ | PDA रथ के रंग पर सवाल करने वालों को अखिलेश का जवाब, कहा- आंख का इलाज कराएं​ | Numerology में इन 3 मूलांक वाले लड़कों को माना जाता है भरोसेमंद पार्टनर, शादी से पहले जान लें इनकी ये खूबियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘UP में अघोषित इमरजेंसी…’ 2027 के चुनावी समर में कूदे चंद्रशेखर, बोले- लड़ेंगे हक की लड़ाई​

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर भी उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में पूरे दमखम के साथ उतर गए हैं. इसी क्रम में वह अपनी बस्ती के रुदौली विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब के पक्ष में जनसभा और पद यात्रा कर माहौल बनाने की कोशिश की. […]

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर भी उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में पूरे दमखम के साथ उतर गए हैं. इसी क्रम में वह अपनी बस्ती के रुदौली विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब के पक्ष में जनसभा और पद यात्रा कर माहौल बनाने की कोशिश की. रुधौली में प्रेस कांफ्रेंस कर चंद्रशेखर ने सत्ताधारी बीजेपी और सपा समेत पूरे विपक्ष पर हमला बोला.

बस्ती जिले से 2027 के चुनावी समर की हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी अन्य पर वार करने के बजाय अपनी ताकत बढ़ाने और जनता के हक की लड़ाई लड़ने का काम करेगी. इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में उतर चुके हैं. उन्होंने कहा कि चाहें बीजेपी की हो या अन्य पूर्ववर्ती सरकारें, सभी जनता से सिर्फ वादे किए, लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आया.

भीड़ के लिए सरकारी मशीनरी लगा रही सरकार

यही वजह है कि मौजूदा सरकार अपनी रैलियों में भीड़ नजर नहीं आ रही. सरकारी कर्मचारियों की मदद ले रही बीजेपी उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हें भीड़ जुटाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, अनुदेशक और शिक्षकों समेत अन्य सरकारी मशीनरी को लगाया जा रहा है. वहीं अज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यक्रमों में जनसैलाब उमड़ रहा है.

ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा

भीम आर्मी के कार्यक्रमों में इतनी भीड़ आ रही कि मैदान छोटे पड़ जा रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज सीट पर मिले 80,000 से अधिक वोटों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग 2022 से तैयार बैठे हैं. इस बार 2027 में ऐतिहासिक प्रदर्शन दिखेगा. प्रदेश में हुआ जंगलराज चंद्रशेखर ने प्रदेश की कानूनव्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला. कहा कि उत्तर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी और जंगलराज जैसे हालात हैं.

लोगों को नहीं मिल रहा न्याय

लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में 1 साल पहले हुई 4 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या हुई. इस मामले में अब तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. उन्होंने विनोद साहनी, रमेश कोरी, राम लखन मौर्य, शुभम, सौरभ विश्वकर्मा, बिजनौर हत्याकांड, ललिता गौतम प्रकरण और रायबरेली हत्याकांड को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश की.

एथेनॉल फैक्ट्री हटाने की मांग

चंद्रशेखर ने रुधौली में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध कर रहे ग्रामीणों का समर्थन किया. कहा कि लोगों की जान की कीमत पर विकास नहीं चाहिए. उन्होंने इस फैक्ट्री को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की. इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि जिले की 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है. रूधौली के लिए प्रत्याशी का ऐलान हो चुका है. जल्द ही बाकी सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY