बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
आकृति को झटका, नोएडा DM मेधा रुपम को SC से राहत, सैलरी से 5 लाख काटने के HC के फैसले पर रोक​ | लगातार तीसरे दिन टूटे सोने के दाम, दिल्ली में ₹2,600 सस्ता हुआ गोल्ड​ | BJP के नए प्रभारियों की फुल एनालिसिस: राम माधव के बाद संघ के भदौरिया-सहस्त्रबुद्धे की भी वापसी, बलूनी और द्विवेदी का बढ़ा कद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर में घुसा ‘काला सांप’, डेढ़ महीने में 8 बार लड़की को डसा; स्नेक कैचर भी नहीं पकड़ पाए​

Hathras News: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐहन के मजरा छोटा लाडपुर में सांप के डंसने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल की एक किशोरी को पिछले करीब डेढ़ महीने में आठवीं बार सांप के डंसने की बात सामने आई है. मंगलवार को एक बार फिर सांप ने किशोरी को […]

Hathras News: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐहन के मजरा छोटा लाडपुर में सांप के डंसने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल की एक किशोरी को पिछले करीब डेढ़ महीने में आठवीं बार सांप के डंसने की बात सामने आई है. मंगलवार को एक बार फिर सांप ने किशोरी को डंस लिया. इसके बाद परिवार में अफरातफरी मच गई. परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

घर में काम करते समय सांप ने डंसा

किशोरी की पहचान अनीता पुत्री कोमल गौतम के रूप में हुई है. वह सरस्वती डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है. परिजनों के मुताबिक, मंगलवार सुबह से ही घर में एक काला सांप दिखाई दे रहा था. परिवार के लोग पहले से ही डरे हुए थे और सभी सांप पर नजर रख रहे थे. शाम के समय अनीता घर के अंदर काम कर रही थी. इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया. सांप के काटते ही अनीता ने शोर मचाया. उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद बिना देरी किए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया.

पिता का दावा डेढ़ महीने में 8 बार डंस चुका सांप

अनीता के पिता कोमल गौतम का कहना है कि उनकी बेटी को सांप के डंसने की यह आठवीं घटना है. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने से घर में सांप दिखाई दे रहा है. इस दौरान उनकी बेटी को कई बार सांप ने काटा है. परिवार का दावा है कि एक समय तो ऐसा भी हुआ जब सिर्फ तीन दिन के अंदर तीन बार सांप के डंसने की घटनाएं हुईं. हर बार किशोरी को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया और उसकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन घर वापस आने के बाद परिवार की चिंता फिर बढ़ जाती है.

परिजनों के अनुसार, घर में दिखाई देने वाला सांप कई बार दीवार की दरारों में छिप जाता है. कभी वह घर में रखे सामान के पीछे चला जाता है. परिवार के लोगों ने उसे पकड़ने के लिए कई बार सर्प मित्रों की मदद ली, लेकिन अभी तक सांप पकड़ा नहीं जा सका है. बारबार सांप दिखाई देने से परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं. खासकर घर में रहने वाले छोटे बच्चों को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है. परिवार का कहना है कि बच्चे घर के अंदर जाने से भी डरने लगे हैं.

सर्प मित्रों के बाद अब वन विभाग से मदद की मांग

सांप को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जाने के बाद अब परिवार ने वन विभाग से मदद मांगी है. परिजनों की मांग है कि वन विभाग की टीम उनके घर पहुंचकर आसपास के इलाके की जांच करे. साथ ही उस सांप को पकड़ने की कोशिश की जाए, जो बारबार घर में दिखाई दे रहा है. परिवार का कहना है कि जब तक सांप पकड़ा नहीं जाता, तब तक उन्हें अपनी बेटी और घर के दूसरे सदस्यों की सुरक्षा को लेकर डर बना रहेगा.

गांव में तरहतरह की चर्चा

इस घटना के बाद गांव में भी तरहतरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीणों का मानना है कि घर या उसके आसपास सांप का बिल या उसका ठिकाना हो सकता है. हालांकि, सांप बारबार घर में क्यों दिखाई दे रहा है और किशोरी को लगातार क्यों डंस रहा है, इसकी सही वजह अभी साफ नहीं है. इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY