बॉलीवुड की आने वाली नई फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर सामने आ चुका है। इस ट्रेलर के जरिए फिल्म में नजर आने वाले छह नए चेहरों की पहली झलक दर्शकों को देखने को मिली है। पूरी कहानी दोस्ती, प्यार, पुराने क्रश और आज के दौर के रिश्तों में आने वाली उलझनों के इर्दगिर्द घूमती है।

बड़े पर्दे पर एक साथ छह नए चेहरे
इस फिल्म से स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। ट्रेलर से फिल्म के इस अनोखे नाम का मतलब भी थोड़ाबहुत समझ आता है। इसमें प्यार और दोस्ती के साथसाथ खूब सारी हंसीमजाक, मजेदार डायलॉग और दोस्तों के बीच की टांग खिंचाई देखने को मिलती है।
निर्माता लव रंजन ने कही यह बात
फिल्म के निर्माता लव रंजन ने बताया कि यह कहानी स्कूल के दिनों, दोस्ती और पहले प्यार की पुरानी यादों से जुड़ी हुई है। उन्होंने छह नए कलाकारों को मौका देने पर कहा, “पहला प्यार दूसरी बार उन यादों से जुड़ी है, जिनके पास हम सब बारबार लौटकर जाना चाहते हैं, जैसे स्कूल, दोस्ती, क्रश और वो लोग जिन्होंने उन सालों को खास बनाया। किरदार आज की नई पीढ़ी के हैं, लेकिन भावनाएं वही पुरानी और जानीपहचानी हैं। छह नए कलाकारों को इस रोमांटिक और मजेदार दुनिया में लाना बहुत रोमांचक रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक इनकी इस कहानी को खूब पसंद करेंगे।”
23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
इस फिल्म से अनुज सैनी भी बतौर डायरेक्टर शुरुआत कर रहे हैं। नए कलाकारों के साथ काम करने पर उन्होंने कहा, “एक डायरेक्टर के रूप में मेरी पहली फिल्म होने की वजह से ‘पहला प्यार दूसरी बार’ मेरे दिल के बहुत करीब है। इस सफर की शुरुआत के लिए मुझे इससे बेहतर और एनर्जेटिक टीम नहीं मिल सकती थी। इन छह कलाकारों ने फिल्म में कमाल का काम किया है और मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”
लव फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने बनाया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।