मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP चुनाव 2027: BJP में महामंथन… क्या मौजूदा विधायकों के कटेंगे टिकट?​ | पसीना आने के बाद Perfume लगाना…Fragrance से जुड़ी आम गलतियां​ | बुलडोजर कांड में नपे दरोगा-कोतवाल, आधी रात गिराई थी दुकान; हुआ बड़ा एक्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

डॉ. सतीश कुमार और संजीव सुमन समेत UP में 18 IPS का ट्रांसफर, मिली नई जिम्मेदारी​

डॉ. सतीश कुमार और संजीव सुमन समेत UP में 18 IPS का ट्रांसफर, मिली नई जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. ये सभी जूनियर आईपीएस अधिकारी हैं. इनमें डॉ. सतीश कुमार और संजीव सुमन शामिल हैं. डॉ. सतीश अब तक डीजीपी कार्यालय में संबद्ध थे. […]

डॉ. सतीश कुमार और संजीव सुमन समेत UP में 18 IPS का ट्रांसफर, मिली नई जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. ये सभी जूनियर आईपीएस अधिकारी हैं. इनमें डॉ. सतीश कुमार और संजीव सुमन शामिल हैं. डॉ. सतीश अब तक डीजीपी कार्यालय में संबद्ध थे. अब उन्हें 01 वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है.

संजीव सुमन को डीजीपी ऑफिस से यूपीएसआईएफएस में एसपी बनाया गया है. इसी प्रकार एसपी सीआईडी समीर सौरभ को अब 27वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक बनाया गया है. सरकार की ओर जारी लिस्ट में एपीटीसी सीतापुर के एसपी आशुतोष द्विवेदी को अब अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना का एसपी बनाया गया है.

एसपी सीआईडी बने आनंद कुमार

इसी प्रकार बरेली में क्षेत्रीय अभिसूचना के एसपी रहे आनंद कुमार सेकंड को अब एसपी सीआईडी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या के एसपी संजय राय को एसपी ईओडब्ल्यू की जिम्मेदारी दी गई है. एटीएस में एसपी शशिशेखर सिंह को अब 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में सेनानायक बनाया गया है.

एसएसएफ में सेनानायक बने वंशराज सिंह

आईपीएस वंशराज सिंह यादव को एसपी सीआईडी से उठाकर 03 वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज में सेनानायक बनाया गया है. एडिशनल एसपी मथुरा राजकुमार को अब एसपी सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है. वहीं प्रीतिबाला गुप्ता को एडिशनल एसपी एटीएस से हटाकर एसपी एटीएस बनाया गया है. आईपीएस कमल किशोर को एसपी यूपीपीसीएल से हटाकर एसपी खाद्य प्रकोष्ठ बनाया गया है. वहीं एडिशनल एसपी तकनीकी सेवाएं राहुल मिठास को यहीं पर एसपी की जिम्मेदारी मिली है.

पीटीसी मुरादाबाद पहुंचे डॉ. कृष्ण गोपाल

डॉ. कृष्ण गोपाल को 05वीं वाहिनी एसएसएफ से एसपी पीटीसी मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. शोएब इकबाल को एडिशनल एसपी एसीओ हेडक्वार्टर से ट्रैफिक निदेशालय में एसपी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं ईओडब्ल्यू में एडिशनल एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी को एसपी सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है. इसी प्रकार पीटीएस मुरादाबाद में एडिशनल एसपी महेश सिंह अत्रि को बरेली में एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना की जिम्मेदारी मिली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY