गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Sonbhadra Tribal Land Case: सोनभद्र के 48 बीघा आदिवासी जमीन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के आदेश में दखल से इनकार, अब होगी कार्रवाई​ | Aaj ka Panchang 25 September: शुक्रवार को धनिष्ठा नक्षत्र में आएगा धृति योग, देखें कितने बजे से लगेगा राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग​ | IDFC First Bank के पेमेंट गेटवे से डायरेक्ट टैक्स भरना हुआ आसान, UPI से भी करें पेमेंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी भी हरे निशान पर,निवेशकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान|​

आज 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 74,901.50 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 74,858.99 पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,454.05 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट दर्ज की गई है। […]

आज 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 74,901.50 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 74,858.99 पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,454.05 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में इंडिगो , इटरनल , पावरग्रिड , ट्रेंट और एसबीआई शामिल रहे। दूसरी ओर, सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में अल्ट्राटेक सीमेंट , एचडीएफसी बैंक , एक्सिस बैंक , बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस रहे।

बात करें निफ्टी के शुरुआती कारोबार की, तो इसके टॉप गेनर्स में कोल इंडिया , जियो फाइनेंस , डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज , अडानी इंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स शामिल हैं। वहीं, निफ्टी के टॉप लूजर्स में एचसीएल टेक , टेक महिंद्रा , इन्फोसिस , मैक्स हेल्थ और ग्रासिम रहे।

इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी 21 सितंबर को शेयर बाजार हरे निशान में खुला और बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 74,535.18 पर खुला था और दोपहर के बाद इसमें 600 अंकों से अधिक की जबरदस्त उछाल देखने को मिली। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 0.76 फीसदी यानी 564.03 अंक की बढ़त के साथ 74,858.99 पर बंद हुआ था, जिसमें 30 में से 24 शेयर हरे और 6 लाल निशान में थे। इसके अलावा, निफ्टी 23,330.20 पर खुलकर 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 23,414.30 पर बंद हुआ, जिसमें 50 में से 30 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY