सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, बिना PUC पेट्रोल पंप से नहीं मिलेगा तेल; गाजियाबाद में नियम लागू​ | SIM Card Rules 2026: अपनी SIM दूसरे को देना पड़ सकता है भारी, 50 लाख तक जुर्माना और 3 साल की जेल ! दूरसंचार विभाग ने क्या कहा​ | मिशन 2027: सपा का कैंपस प्लान, 25 सितंबर से छात्रों के बीच पहुंचेगी पम्पलेट और संविधान की किताब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर; 14 जिलों को मिले नए DM​

UP IAS Transfers: उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी और शासन स्तर के विशेष सचिव शामिल हैं. मुरादाबाद और कानपुर समेत 14 जिलों […]

UP IAS Transfers: उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी और शासन स्तर के विशेष सचिव शामिल हैं. मुरादाबाद और कानपुर समेत 14 जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं. प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं.

14 जिलों में बदले गए जिलाधिकारी

अनुनय झा को हरदोई के जिलाधिकारी पद से हटाकर मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं राहुल पाण्डेय को विशेष सचिव, राज्य कर से हटाकर हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है. एम. अरुन्मोली को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाकर एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है. संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

शशांक चौधरी बने अमेठी के नए DM

अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हटाकर संतकबीरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं आलोक कुमार को संतकबीरनगर से पीलीभीत और ज्ञानेन्द्र सिंह को पीलीभीत से बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है. शशांक चौधरी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी/यूपीडा से अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है. दिव्यांशु पटेल को नगर आयुक्त, मुरादाबाद से बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है.

इसी तरह प्रभास कुमार को विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से महोबा, उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण से बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को विशेष सचिव, नगर विकास से हाथरस और अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास से हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

नगर निगम और विकास प्राधिकरण में भी बदलाव

हिमांशु कौशिक को प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन से नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया से मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर बनाया गया है. संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी , सहारनपुर से मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी बनाया गया है.

वहीं विशाल कुमार, जो अब तक मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर थे, उन्हें गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है. विजय कुमार को विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक से हटाकर आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है.

यूपीडा और इन्वेस्ट यूपी में भी नई जिम्मेदारियां

शैलेंद्र भाटिया को ACEO, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से ACEO, यूपीडा बनाया गया है. गजल भारद्वाज को महोबा के जिलाधिकारी पद से हटाकर ACEO, इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी दी गई है. नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी , रामपुर से ACEO, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है. वहीं जसजीत कौर, जो अब तक बिजनौर की जिलाधिकारी थीं, उन्हें यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. जितेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर नगर के जिलाधिकारी पद से हटाकर यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है.

कई अधिकारियों को शासन स्तर की जिम्मेदारी

नेहा बंधु को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी से अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन बनाया गया है. अमनदीप डुली को अपर आयुक्त, मनरेगा से नियंत्रक, विधिक बाटमाप की जिम्मेदारी दी गई है. अस्मिता लाल, जो बागपत की जिलाधिकारी थीं, उन्हें विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है. अभिषेक गोयल, जो हमीरपुर के जिलाधिकारी थे, उन्हें विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है.

मंगला प्रसाद सिंह को बलिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा से विशेष सचिव, राज्य कर बनाया गया है. अरविंद सिंह, जो एटा के जिलाधिकारी थे, उन्हें विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी दी गई है. राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद के जिलाधिकारी पद से हटाकर विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार बनाया गया है.

वहीं अतुल वत्स, जो हाथरस के जिलाधिकारी थे, उन्हें विशेष सचिव, राजस्व बनाया गया है. चन्द्र शेखर को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन के साथ विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY