Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। यह विस्फोट ओल्ड पुलिस लाइंस के पास हुआ, जहां एक मस्जिद भी मौजूद है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, विस्फोटकों से भरा एक वाहन कथित तौर पर ओल्ड पुलिस लाइंस के गेट से टकराया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद इलाके में गोलीबारी की आवाज सुनाई देने की बात भी सामने आई है।

मस्जिद और आसपास की इमारतों को नुकसान
بریکنگ نیوز: کوہاٹ کی پرانی پولیس لائن مسجد میں زوردار دھماکہ
کوہاٹ کی پرانی پولیس لائن کی مسجد میں زوردار دھماکے کی اطلاع موصول ہوئی ہے۔
دھماکے کے بعد زخمیوں اور جانی نقصان کا خدشہ ظاہر کیا جا رہا ہے، تاہم حتمی تعداد تاحال سامنے نہیں آئی۔
واقعے کے بعد علاقے میں خوف و ہراس پھیل… pic.twitter.com/LT9H0MiVuc— Saleem Afridi September 18, 2026
धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मस्जिद के बाहर गड्ढा हो गया और उसकी एक दीवार ढह गई। मस्जिद के बाहरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा आसपास की कुछ इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।
25 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
پشتون سرزمین ایک بار پھر خون سے رنگین ہو گئی۔ ماؤں کی گودیں اجڑ گئیں، خاندان غم میں ڈوب گئے، اور عبادت گاہیں بھی محفوظ نہ رہیں۔
جب مسجد جیسی مقدس جگہ پر بھی لوگ خود کو محفوظ محسوس نہ کریں تو یہ صورتحال ہر باشعور انسان کے لیے باعثِ تشویش ہے۔
اگر ایک طرف ملک کے بعض علاقوں میں… pic.twitter.com/FOSmpQrh4w— Saleem Afridi September 18, 2026
अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, कोहाट के DHQ अस्पताल में 25 घायलों को इलाज के लिए लाया गया। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। Rescue 1122 की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीमों ने घायलों को घटनास्थल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा
धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने ओल्ड पुलिस लाइंस के आसपास के इलाके को घेर लिया। अधिकारियों की ओर से सर्च और क्लीयरेंस ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर कोहाटहंगू रोड पर यातायात भी रोके जाने की जानकारी है।
हमले की जांच जारी
अधिकारी अब धमाके की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। वाहन में विस्फोटक कैसे पहुंचे और घटना के पीछे कौन लोग थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: