सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
सोना-चांदी खरीदने वालों के आई गुड न्यूज, दिल्ली इतने कम हो गए दाम​ | ‘CCTV दिखाओ…’, काशी के सीवर कांड पर भड़के अजय राय, गिरफ्तारी न होने पर पूछा सवाल​ | रोटी या चावल…फैटी लिवर वालों के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से समझें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली: रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, बंदियों को बेचता था तंबाकू; आर्म्स एक्ट में बंद था प्रमोद​

Delhi Crime News: दिल्ली की रोहिणी जेल में एक विचाराधीन कैदी की हत्या से हड़कंप मच गया. सोमवार को आर्म्स एक्ट के मामले में बंद कैदी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. जेल परिसर में वारदात की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था […]

Delhi Crime News: दिल्ली की रोहिणी जेल में एक विचाराधीन कैदी की हत्या से हड़कंप मच गया. सोमवार को आर्म्स एक्ट के मामले में बंद कैदी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. जेल परिसर में वारदात की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए. कैदी पर किसने हमला किया, इसकी जांच की जा रही है. जेल प्रशासन और पुलिस की टीम मामले की पड़ताल में जुटी है.

धारदार हथियार से किया हमला

प्रमोद आर्म्स एक्ट के मामले में रोहिणी जेल में बंद था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया. हमले के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. भोला और मुकेश गैंग से जुड़े लोगों पर प्रमोद की हत्या करने का आरोप लग रहा. हालांकि हत्या की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

जेल में तंबाकू बेचता था प्रमोद

जानकारी के मुताबिक, प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था. पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है कि क्या इसी वजह से उसका किसी कैदी से विवाद हुआ था. फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY