सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna​ | सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है हरी इलायची…इसे चबाने से मिलते हैं इतने फायदे, एक्सपर्ट ने बताया​ | घर में रखा सोना अब मजबूरी में नहीं, फायदे के लिए हो रहा गिरवी… इसलिए धड़ल्ले से गोल्ड लोन ले रहे लोग!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जी मिचलाना से कब्ज तक…प्रेग्नेंसी की समस्याओं में काम आएंगी एक्सपर्ट की बताई ये 5 रेमेडीज​

प्रेग्नेंसी फेज हर महिला की जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक होता है, लेकिन इस दौरान शरीर को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव भी हो रहे होते हैं, इसलिए पाचन से जुड़ी दिक्कतें होना, खासकर कब्ज की दिक्त कई महिलाओं को होती है. […]

प्रेग्नेंसी फेज हर महिला की जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक होता है, लेकिन इस दौरान शरीर को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव भी हो रहे होते हैं, इसलिए पाचन से जुड़ी दिक्कतें होना, खासकर कब्ज की दिक्त कई महिलाओं को होती है. वहीं प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन होना, जी मिचलाना जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में राहत पाने के लिए नेचुरल चीजें काफी कारगर मानी जाती हैं.

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह स्किन से लेकर हेयर और सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं. उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए नेचुरल और बेहद ही सिंपल रेमेडी बताई हैं. अगर आप भी प्रेग्नेंसी फेज में हैं तो ये रेमेडीज आपके काम आ सकती हैं.

सिरदर्दजी मिचलाना

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह कहती हैं कि अगर आपको सिरदर्द हो रहा है और जी मिचला रहा हो तो गर्म पानी में पेपरमिंट यानी पुदीना डालकर पिएं. ये आपको फ्रेशनेस और राहत महसूस कराता है.

जी मिचलाने की समस्या

प्रेग्नेंसी के दौरान खासतौर पर सुबह सोकर उठने के बाद महिलाओं को जी मिचलाने की समस्या होती है. ऐसे में आप गर्म पानी में चुटकी भर हींग, इतनी ही काली मिर्च और काला नमक डालकर पी सकती हैं.

कब्ज की समस्या होना

प्रेग्नेंसी फेज में हैं और कब्ज की समस्या हो रही है यानी सुबह सही से पेट साफ नहीं होता है तो गर्म पानी में थोड़ा सा शुद्ध देसी घी डालकर पिएं. ये आपकी आंतों को अंदर से नम और चिकना बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पाचन सुधरता है. कब्ज से राहत मिलती है.

सूजन की समस्या से राहत

प्रेग्नेंसी में बहुत सारी महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो शरीर में पानी की कमी न होने दें. इसके अलावा आप गर्म पानी में सी सॉल्ट डालकर इससे पैरों की सिकाई कर सकती हैं.

एनीमिया

कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी में खून की कमी हो जाती है. ऐसे में आप क्लोरोफिल ड्रॉप्स ले सकती हैं. हालांकि सिर्फ इसी पर निर्भर न रहें. डॉक्टर से चेकअप करवाएं और आयरन, फोलेट जैसे सप्लीमेंट की जरूरत हो तो वो लेना चाहिए.

नोट: अगर आप प्रेग्नेंसी में लगातार इस तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं और ज्यादा दिक्कत हो रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहता है. इसके अलावा किसी तरह की हेल्थ कंडीशन हैं तो भी डॉक्टर से पूछकर भी किसी तरह की रेमेडी अपनानी चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY