सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Asaduddin Owaisi statement: ओवैसी ने योगी पर साधा निशाना, कहा- आपके बुजुर्ग अंग्रेजों के साथ छैयां-छैयां कर रहे थे, हम अपने सीने छन्नी कर रहे थे​ | Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित​ | कनाडा में दर्दनाक हादसा: फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान दो भारतीय छात्रों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन पद से हटाया, अपने ही पहले बयान पर संस्थान ने मांगी माफी​

Mumbai News: देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे में सेकंड ईयर के B.Tech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की संदिग्ध आत्महत्या का मामला लगातार गहराता जा रहा है. 18 सितंबर 2026 को हुई साहिल की मौत के बाद भड़के छात्र आंदोलन, 18 सूत्रीय मांगों और मुंबई पुलिस/क्राइम ब्रांच की जांच के बीच संस्थान ने […]

Mumbai News: देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे में सेकंड ईयर के B.Tech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की संदिग्ध आत्महत्या का मामला लगातार गहराता जा रहा है. 18 सितंबर 2026 को हुई साहिल की मौत के बाद भड़के छात्र आंदोलन, 18 सूत्रीय मांगों और मुंबई पुलिस/क्राइम ब्रांच की जांच के बीच संस्थान ने दो बेहद बड़े कदम उठाए हैं. पहला, विवाद के केंद्र में आए प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन पद से हटा दिया है. दूसरा, आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने आधिकारिक रूप से अपने पिछले जारी बयान पर सार्वजनिक माफी मांगी है.

प्रो. सूर्यनारायण डूला IIT बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं और एक दशक से अधिक समय से संस्थान से जुड़े हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में नागार्जुन विश्वविद्यालय से बीटेक, 2002 में IIT बॉम्बे से एमटेक और 2007 में IIT दिल्ली से पीएचडी की. वे IIT बॉम्बे में हॉस्टल6 के वार्डन और डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स रह चुके हैं. उन्हें 2021 में प्रो. एस.पी. सुखात्मे एक्सीलेंस इन टीचिंग अवॉर्ड और 2009 में यंग फैकल्टी अवॉर्ड मिल चुका है. वे JEE Advanced, UCEED जैसी परीक्षाओं के आयोजन से भी जुड़े रहे हैं.

साहिल वाकोडे की मिडसेमेस्टर परीक्षा के दौरान प्रो. डूला कोर्स इंस्ट्रक्टर और परीक्षा निरीक्षक थे. आरोप है कि साहिल परीक्षा हॉल में मोबाइल का इस्तेमाल कर प्रश्नपत्र एक AI प्लेटफॉर्म पर उत्तर पाने के लिए अपलोड करते पकड़ा गया था. साहिल के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रो. डूला ने सस्पेंशन की धमकी दी, मानसिक प्रताड़ना दी और जातिगत शब्द कहे, जिसके आधार पर BNS धारा 108 और SC/ST अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई.

IIT बॉम्बे ने अपने पिछले बयान पर क्यों मांगी माफी?

साहिल की मौत के तुरंत बाद आईआईटी बॉम्बे ने एक बयान जारी कर पूरी घटना का ब्यौरा दिया था और कहा था कि छात्र को सिर्फ समझाया गया था, कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. अब संस्थान ने उस बयान के लिए औपचारिक माफी मांगते हुए कहा है साहिल की मौत से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जांच फिलहाल अधिकृत जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है. जांच पूरी होने और तथ्य सामने आने से पहले घटना का विवरण देना या उसे किसी विशेष रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं था. जांच के दौरान ही निष्पक्ष तथ्य सामने आएंगे.

“नकल रोकना शिक्षक का काम, राजनीतिक अखाड़ा न बनाएं”

मामले पर राजनीतिक और सामाजिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस पूरे विवाद पर संतुलन और निष्पक्षता की वकालत करते हुए कहा पता नहीं शिक्षा व्यवस्था और IIT बॉम्बे पवई को राजनीतिक अखाड़ा क्यों बनाया जा रहा है. किसी बच्चे की मौत अत्यंत दुखद है, उसकी पीड़ा हर कोई समझता है. लेकिन इसके साथ ही यह भी सोचना होगा कि उस शिक्षक और डायरेक्टर पर क्या बीत रही होगी, जिन्हें हटाने या फांसी पर चढ़ाने की मांग हो रही है. नकल को रोकना शिक्षक और मैनेजमेंट का काम है. नकल भी नहीं होने देनी है और किसी छात्र को आत्महत्या भी नहीं करने देनी है. जब तक जांच पूरी न हो, किसी पर अनुचित दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए.

We apologise for the statements contained in our earlier communication concerning the circumstances surrounding the unfortunate demise of Sahil.

The details and circumstances leading up to the incident remain subject to investigation by the appropriate authorities. In view of

— IIT Bombay September 21, 2026

क्राइम ब्रांच की जांच तेज, फैकल्टी फोरम डूला के समर्थन में

वरिष्ठ क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, साहिल वाकोडे का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिक जांच जारी है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. FIR में नामजद प्रो. डूला और अन्य संबंधित लोगों को क्राइम ब्रांच जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेजेगी.

दूसरी ओर, IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम खुलकर प्रो. डूला के समर्थन में आ गया है. फोरम का कहना है कि प्रो. डूला ने एक जिम्मेदार परीक्षा निरीक्षक के रूप में परीक्षा में हुई अनिमितता पर केवल तय संस्थागत नियमों और एसओपी का पालन किया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY