मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बारिश के मौसम में त्वचा हो जाती है खिंची-खिंची, ये 5 चीजें दिखाएंगी कमाल​ | ग्रेनो: सड़क पार कर रहा था युवक, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; हवा में 3 फीट उछला​ | EV में भी 200 किमी तक चलेंगी ये पेट्रोल कारें, Volvo ने उतारीं हाइब्रिड SUVs​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या गोलीकांड के विरोध में सड़क पर उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य, घेरा KGMU पोस्टमार्टम हाउस; जमकर हुआ बवाल​

रामनगरी अयोध्या में गोली को लेकर लखनऊ मंगलवार को माहौल काफी गरम हो गया. इस गोलीबारी और बम कांड में आयोध्या की रहने वाली पार्वती मौर्य का मंगलवार को KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जानकारी होने पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया. […]

रामनगरी अयोध्या में गोली को लेकर लखनऊ मंगलवार को माहौल काफी गरम हो गया. इस गोलीबारी और बम कांड में आयोध्या की रहने वाली पार्वती मौर्य का मंगलवार को KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जानकारी होने पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में दर्जनों लोग शामिल थे. हालात को देखते हुए पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्वामी प्रसाद समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने हत्यारोपियों के लिए फांसी की मांग करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. ऐसे हालात को कंट्रोल करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए. दरअसल पार्वती मौर्य की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. देखते ही देखते लोगों से सड़क जाम कर दी. इस दौरान पुलिस की प्रर्शनकारियों के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई.

जेसीपी के साथ मौर्य की हॉट टॉक

हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे लखनऊ के जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की गरमा गरमी हुई. दोनों के बीच हुई इस तीखी बातचीत के बाद वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से स्वामी प्रसाद मौर्य को समझा बुझाकर शांत कराया. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि इस मामले में हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अल्टीमेटम देकर लौटे स्वामी प्रसाद

काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया. कहा कि यदि के अपेक्षा के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोबारा इसी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आकर धरने पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इस बार घेराव और जोरदार होगा. इस हंगामे और प्रदर्शन की वजह से काफी देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा. पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच कराई जा रही है और आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई भी होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY