रविवार, 20 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बरेली में अवैध कब्जे पर एक्शन में प्रशासन, 13 होटल-गेस्ट हाउस और दुकानों पर नोटिस; 15 दिन बाद चलेगा बुलडोजर​ | Badaun Accident: बदायूं में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबकर एक युवक की मौत, मालिक समेत 2 की हालत नाजुक​ | Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए Yung DSA और ईशा रिखी नॉमिनेट, सलमान खान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अगले हफ्ते कैसा रहेगा सोने का रुख? डॉलर और मिडिल ईस्ट में जारी हलचल तय करेगी सर्राफा बाजार की चाल​

अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में उतारचढ़ाव, पश्चिम एशिया संघर्ष के घटनाक्रम तथा कच्चे तेल के रुख के बीच आगामी सप्ताह में सोने की कीमतों में उतारचढ़ाव बना रह सकता है और यह सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है. मॉनेटरी पॉलिसी और जियो पॉलिटिकल घटनाक्रमों से भरे सप्ताह के बाद अब निवेशकों का ध्यान […]

अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में उतारचढ़ाव, पश्चिम एशिया संघर्ष के घटनाक्रम तथा कच्चे तेल के रुख के बीच आगामी सप्ताह में सोने की कीमतों में उतारचढ़ाव बना रह सकता है और यह सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है. मॉनेटरी पॉलिसी और जियो पॉलिटिकल घटनाक्रमों से भरे सप्ताह के बाद अब निवेशकों का ध्यान नए आर्थिक आंकड़ों पर रहेगा. इनमें प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के खरीद प्रबंधक सूचकांक के आंकड़े शामिल हैं. विश्लेषकों ने कहा कि सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी आवास बाजार, टिकाऊ कंज्यूमर गुड्स के ऑर्डर और कंज्यूमर सेंटीमेंट से जुड़े आंकड़ों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी. इससे मॉनिटरी पॉलिसी के सिनेरियो और सर्राफा की मांग के संकेत मिल सकेंगे.

पिछले हफ्ते करीब 1600 रुपए महंगा हुआ गोल्ड

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना पिछले सप्ताह 1,597 रुपए यानी 1.04 प्रतिशत चढ़कर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं चांदी का वायदा भाव 6,629 रुपए यानी करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.41 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च ऐनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोना पिछले सप्ताह 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब कमजोरी के साथ खुला था, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी का समर्थन मिलने से यह 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. उन्होंने कहा कि यह सुधार तेज उतारचढ़ाव के उस दौर के बाद देखने को मिला है, जब बाजार प्रमुख वृहद आर्थिक और भूराजनीतिक घटनाक्रमों के असर का आकलन कर रहे थे.

विदेशी बाजारों में भी दिखी थी तेजी

ग्लोबल मार्केट्स में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर दिसंबर डिलिवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ 4,424.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि चांदी तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 67.15 डॉलर प्रति औंस पर रही. जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट प्रणव मेर ने कहा कि सोना वायदा में लगातार स्थिरता बनी हुई है और कीमतें लगातार तीसरे सप्ताह मजबूत दायरे में टिकी रहीं. हालांकि, पिछले दो कारोबारी सत्रों में निचले स्तर पर कुछ लिवाली देखी गई, जिससे सप्ताह का समापन बढ़त के साथ हुआ.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY