सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
क्या नए अवतार में आएगी Tata Nexon? टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV, इतना बदला लुक!​ | नौकर ने रची खौफनाक साजिश, साथियों संग मिलकर की 18 लाख की लूट; हैरान कर देगा खुलासा​ | PM Modi School Friend: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे स्कूल के दोस्त असगरअली वोहरा, बीजेपी विधायक के खिलाफ पुराने जमीन विवाद में CBI जांच की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मां सीढ़ी से नीचे गिर गई हैं… महिला ने पहले गला रेतकर की सास की हत्या, फिर पति को सुनाई झूठी कहानी​

Bijnor Crime News: यूपी के बिजनौर में थाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव करनावाला से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक बहू ने अपनी ही सास की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को छुपाने के लिए आरोपी बहू ने […]

Bijnor Crime News: यूपी के बिजनौर में थाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव करनावाला से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक बहू ने अपनी ही सास की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को छुपाने के लिए आरोपी बहू ने सास के सीढ़ियों से गिरने की झूठी कहानी भी रची, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और परिजनों के संदेह के आगे उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई.

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. मृतका के बेटे कमल के अनुसार, वह रोज की तरह दोपहर का खाना खाने के बाद अपने काम पर चला गया था. घर पर उसकी मां और पत्नी प्रीति अकेले थे. तीनों बच्चे ट्यूशन गये हुए थे. शाम के समय अचानक कमल के मोबाइल पर उसकी पत्नी प्रीति का फोन आया. प्रीति ने घबराते हुए कमल को बताया कि उसकी मां सीढ़ी से नीचे गिर गई हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.

पति को पत्नी की बातों पर शक हुआ

पड़ोसियों के मुताबिक, खाना बनाने को लेकर सास और बहु में कहासुनी हुई थी. वहीं मां के सीढ़ियों से गिरने की खबर सुनते ही कमल आननफानन में अपने घर पहुंचा. घर के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. मां जमीन पर लहुलूहान हालत में मृत पड़ी थीं और उनके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे. कमल को अपनी पत्नी की बातों पर शक हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत अपने चाचा को मौके पर बुला लिया.

जब परिजनों ने प्रीति से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो वह लगातार बयान बदलकर उन्हें गुमराह करने लगी. हद तो तब हो गई जब पकड़े जाने के डर से आरोपी प्रीति ने परिजनों के साथ ही मारपीट शुरू कर दी. ग्रामीणों की सूचना पर थाना धामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस की सख्त पूछताछ के सामने आरोपी बहु प्रीति ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी.

इस पूरे मामले में पुलिस ने क्या बताया?

पति कमल का आरोप है कि प्रीति ने उसकी मां की धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के सामने प्रीति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. धामपुर पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि सास बहु में अक्सर कहासुनी हो जाने की वजह से आवेश में आकर बहु ने यह कृत्य किया है. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

धामपुर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी बहू प्रीति को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह क्या थी. इस घटना के बाद से पूरे करनावाला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY