शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ईरान में खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू:14 महीने की पोती का ताबूत भी रखा गया​

वॉशिंगटन। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हो गई हैं। खामेनेई के साथ उनकी 14 महीने की पोती, पत्नी, बेटी और दामाद को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। खामेनेई की पोती के छोटे से ताबूत के पास उसकी तस्वीर भी रखी […]

वॉशिंगटन। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हो गई हैं। खामेनेई के साथ उनकी 14 महीने की पोती, पत्नी, बेटी और दामाद को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। खामेनेई की पोती के छोटे से ताबूत के पास उसकी तस्वीर भी रखी गई है।

तेहरान के मोसल्ला परिसर में अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत रखे गए हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश का शीर्ष नेतृत्व तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा। इस दौरान पजशकियान भावुक होकर रो पड़े। उनके साथ मौजूद कई ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और कई सैन्य अधिकारी भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की 28 फरवरी को अमेरिकाइजराइल के संयुक्त हवाई हमले में मौत हो गई थी। 131 दिन बाद, 9 जुलाई को उन्हें ईरान के मशहद शहर में सुपुर्दएखाक किया जाएगा।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनकी पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी के ताबूत शुक्रवार को श्रद्धांजलि समारोह के दौरान रखे गए।

खामेनेई की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी की तस्वीर तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूतों के पास रखी गई।

श्रद्धांजलि समारोह में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, ईरान के चीफ जस्टिस गुलामहुसैन मोहसेनीएजेई और संसद के स्पीकर बाघेर गालिबाफ भावुक नजर आए।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान आज पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे भावुक नजर आए।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूतों के पास खड़े लोग भावुक हो गए।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल अहमद वाहिदी तेहरान में खामेनेई के ताबूत के पास बैठे हैं।

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY