शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार​

Nagpur Crime ERickshaw Driver: नागपुर जिले में ईरिक्शा चालक और उसके साथियों ने एक युवक को बड़ी बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर लूट लिया। इस मामले में लकड़गंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में यशोधरानगर निवासी शेख वसीम शेख […]

Nagpur Crime ERickshaw Driver: नागपुर जिले में ईरिक्शा चालक और उसके साथियों ने एक युवक को बड़ी बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर लूट लिया। इस मामले में लकड़गंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में यशोधरानगर निवासी शेख वसीम शेख हाशिम, प्रेमनगर निवासी नीलेश संतोष मेंढोले और तीन खंबा चौक, टिमकी निवासी शेख वसीम उर्फ अकरम मोहम्मद रफीक का समावेश है।

नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार​
नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार​

ईरिक्शा चालक और साथियों पर लूटपाट का आरोप

धरमपेठ निवासी कुलदीप किशन सिंह ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। कुलदीप मूलतः जबलपुर का रहने वाला है। रात 9।30 बजे वह मारवाड़ी चौक से धरमपेठ जाने के लिए वसीम के में सवार हुआ। अन्य 2 आरोपी पहले से ही रिक्शा में सवार थे। टेलीफोन चौक पर आरोपी वसीम ने रिक्शा रोका और शराब खरीदने के लिए किराये के पैसे मांगे। कुलदीप ने उसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए।

ईरिक्शा के साथ लूट का माल किया जब्त, यात्री को बनाया निशाना

इसके बाद आरोपी कुलदीप को धरमपेठ ले जाने की बजाय इतवारी रेलवे स्टेशन के माल धक्का परिसर में ले गए। वहां उसे घेर कर पीटा गया। डंडे से वार कर जान से मारने की धमकी दी गई, जेब से नकद, मोबाइल, एटीएम और निकाल लिया और फरार हो गए, महज 6 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल और वसीम का ईरिक्शा जब्त किया गया।

इंस्पेक्टर मुकुंद कवाडे और मनोज चौधरी के मार्गदर्शन में एपीआई अजार शेख, पीएसआई सागर शिंदे, सखाराम काबले, हेड कांस्टेबल नीलेश घायवट, उमाकांत नागदेवे, प्रभाकर मानकर, प्रदीप गेडाम, सुनील कोडे, नौशाद शेख, देवेंद्र शेलूरकर, आशिष बांते, ईश्वर मोहेकर और चंद्रकांत केंद्रे ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY