शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​ | कर्ज में डूबी मुंबई मेट्रो-1 को मिला सहारा, अब बिना रुकावट चलेगी सेवा​ | बहू को बंधक बनाया, बाल काटे और इंजेक्शन लगाकर लूटे 5 लाख के जेवर… दरभंगा में डॉक्टर के घर खौफनाक डकैती!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में हैवान बना पति, पहले पत्नी के साथ पी शराब… फिर चुन्नी से गला घोंटकर ले ली जान​

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में पतिपत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी […]

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में पतिपत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

9 साल पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कविता ने करीब 9 वर्ष पहले आरोपी मोहित से प्रेम विवाह किया था. मोहित मूल रूप से दादरी थाना क्षेत्र के चिटहेरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और वर्तमान में वह पत्नी के साथ दादरी क्षेत्र के जारचा रोड पर रह रहा था.

दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पतिपत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे. घटना से पहले भी दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

चुन्नी से घोंट दिया गला

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब 3 बजे के आसपास दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें शांत करा दिया गया और वे अपने कमरे में सोने चले गए.

लेकिन जब सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा. अंदर पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली. वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार है.

आरोपी की तलाश

दादरी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राथमिक जांच में पतिपत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है. वहीं, उसका पति मोहित घटना के बाद मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY