शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
दक्षिण के राज्यों में सुधर रहा फर्टिलिटी रेट, बिहार-यूपी को झटका, यहां घटने लगी आबादी​ | सुहागरात पर दूल्हे की मौत, फूट-फूटकर रोई दुल्हन… फिर गर्दन में दिखा ऐसा निशान, उड़े सबके होश​ | संकट में आई हॉलीवुड की सबसे बड़ी मीडिया डील, Netflix और Disney को टक्कर देने का सपना अटका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

60 मर्दों को छेड़ा, किए गंदे इशारे… दो लैलाओं को एंटी रोमियो स्क्वाड ने सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेंगी याद​

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने एक अनूठी कार्रवाई की है. सिगरा क्षेत्र में पिलर नंबर 57 से 60 के पास से गुजरने वाले आम लोगों और राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान करने की सूचना […]

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने एक अनूठी कार्रवाई की है. सिगरा क्षेत्र में पिलर नंबर 57 से 60 के पास से गुजरने वाले आम लोगों और राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान करने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी रोमियो टीम ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

सिगरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर/पिलर संख्या 57 से 60 के आसपास कुछ महिलाएं आनेजाने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से रोककर अश्लील इशारे कर रही हैं और माहौल खराब कर रही हैं. प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर जब एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम मौके पर पहुँची, तो जनता द्वारा दी गई शिकायत पूरी तरह सही पाई गई. इसके तुरंत बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया.

आरोपियों की पहचान और दर्ज मुकदमा

पहली अभियुक्त: जीविका , उम्र करीब 42 वर्ष, मूल निवासी ग्राम बहुआरा, थाना संपचक, जिला पटना , वर्तमान निवासी डी.एल.डब्ल्यू. पॉपुलर हॉस्पिटल के पीछे, वाराणसी.

दूसरी अभियुक्त: रुबिया , उम्र करीब 28 वर्ष, मूल निवासी ग्राम मलनी, थाना खुटहन, जिला जौनपुर, वर्तमान निवासी सुदासपुर, मंडुवाडीह, वाराणसी.

सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव और अश्लीलता फैलाने के आरोप में सिगरा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 0327/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY