शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ट्रंप टैरिफ के बाद बैकफुट पर क्यों आया चीन, क्या अमेरिका को जवाब नहीं देगा ड्रैगन?​ | Maruti Brezza का नया लुक तैयार! टर्बो इंजन, अंडरबॉडी CNG टैंक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ हुई लॉन्च​ | ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद और सूफी मोतीवाला का सहारा, Apoorva Mukhija का छलका दर्द, Lock Upp 2 में रो पड़ीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सुहागरात पर दूल्हे की मौत, फूट-फूटकर रोई दुल्हन… फिर गर्दन में दिखा ऐसा निशान, उड़े सबके होश​

Badaun News: बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र स्थित रियोनाई गांव में शादी का जश्न कुछ ही घंटों में चीखपुकार और कोहराम में बदल गया. बुधवार को बड़ी धूमधाम से दुल्हन विदा कराकर घर लाए नवविवाहित युवक बबलू मौर्य की सुहागरात वाले दिन ही सांप के काटने से मौत हो गई. जिस घर में सुबह […]

Badaun News: बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र स्थित रियोनाई गांव में शादी का जश्न कुछ ही घंटों में चीखपुकार और कोहराम में बदल गया. बुधवार को बड़ी धूमधाम से दुल्हन विदा कराकर घर लाए नवविवाहित युवक बबलू मौर्य की सुहागरात वाले दिन ही सांप के काटने से मौत हो गई. जिस घर में सुबह तक मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अचानक मातम पसर गया और दुल्हन अपनी हाथों की चूड़ियां तोड़कर रोने लगी.

रियोनाई गांव निवासी बबलू मौर्य की बारात गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के लौहरपुरा गांव गई थी. गुरुवार दोपहर दुल्हन रश्मि की विदाई कराकर परिजन और रिश्तेदार घर लौटे, जहां दिनभर नई बहू के स्वागत की रस्में और खुशियां मनाई जाती रहीं. परंपरा के अनुसार नवदंपति को कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सुलाया गया था.

रात में सोते समय किसी जहरीले सांप ने बबलू की गर्दन पर डस लिया. सुबह जब उसकी हालत गंभीर हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया. वो उसे अस्पताल ले गए. वहां दूल्हे को मृत घोषित कर दिया गया. बताया गया कि दूल्हे की गर्दन में सांप ने डसा है.

अस्पताल में मृत घोषित, फिर भी सपेरों के पास ले गए परिजन

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजनों की उम्मीद नहीं टूटी. परिजन पहले उसे सहसवान के निजी अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने डॉक्टरों की बात मानने और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. सांसें लौटने की आस में वे शव को लेकर तांत्रिकों और सपेरों के पास पहुंचे और देर शाम तक झाड़फूंक कराते रहे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY