मिर्जापुर जिले में पत्नी की हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर लौटे एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुहनी बेलहा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पत्नी की हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर लौटे एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पहले पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया. बाद में कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि तेंदुहनी बेलहा गांव निवासी 26 वर्षीय संगीता, पत्नी ननकू, रविवार शाम घर पर थीं. आरोप है कि उनके जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने संगीता की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में पहुंचा और पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
मृतका के भाई संदीप ने बताया कि आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और करीब 10 वर्ष की सजा काटने के बाद लगभग 1516 महीने पहले जेल से रिहा होकर गांव लौटा था.
मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं. घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि उसने बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.
वहीं, लालगंज प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की पीटपीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसने स्वयं आत्महत्या कर ली. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.