शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कैसे बनता है कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल? इसे रसोई के लिए किस तरह चुनें? जानें​ | Apple Watch का नया AI फीचर बढ़ा सकता है प्राइवेसी का खतरा, क्या आपकी बातें भी हो रही हैं ट्रैक?​ | शराब की बोतलें ग्रीन, ब्राउन या ब्लैक ही क्यों? जानें अल्कोहल और रंगों का साइंस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

5 दिसंबर 2026 को कर्क राशि में होगा केतु का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ​

 इस बार साल 2026 के अंत में ग्रहों की चाल में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु गोचर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, छाया ग्रह केतु 5 दिसंबर 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। […]

 इस बार साल 2026 के अंत में ग्रहों की चाल में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु गोचर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, छाया ग्रह केतु 5 दिसंबर 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी है। इसलिए केतु का चंद्रमा की राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के जातकों को लाभ मिलेगा।  नौकरी से लेकर व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, गाड़ी और सुखसुविधाओं से जुड़े सपने पूरे होने की उम्मीद भी बढ़ सकती है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां जिनकी किस्मत चमकने वाली है।

कर्क राशि

असल में केतु का गोचर कर्क राशि में होने वाला है, इससे इस राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में जातकों को मानसिक रुप से राहत प्राप्त होगी। निवेश क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, आर्थिक मामलों में सोचसमझकर लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। परिवार के साथ संबंध बेहतर होने वाला है। आपकी मेहनत को पहचान मिलने वाली है। इसके साथ ही आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बदलाव लेकर आने वाला है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी खास रहने वाला है। इस समय भाग्य का साथ आपके पक्ष में रहेगा। धीरेधीरे हुए पूरे होने की उम्मीद है। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर लंबे समय तक परेशान हैं, तो आप समाधान मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए रास्ते ओपन होंगे। व्यापार से संबंधित जातकों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। जातकों को मनचाही नौकरी या फिर कोई बिजनेस आपको मिल जाएगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को केतु का गोचर कई मामलों में बेहद खास रहने वाला है। जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में हैं, तो उन जातकों को नए अवसर मिलने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस समय आप कोई बड़ा काम करने की योजना भी बनाएंगे, जिसमें सफलता मिलने की पूरी संभालवाएं रहेंगी। इस समय रिश्तों में धैर्य बनाने की जरुरत है। कार्यक्षत्र में आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY