बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Tejashwi Yadav Lokbhavan March: तेजस्वी यादव हिरासत से रिहा, RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, वाटर कैनन से भीड़ को खदेड़ा​ | कम रिस्क में मिलेगा बढ़िया रिटर्न, 31 अगस्त तक है इस फंड में निवेश करने का मौका​ | क्या Tata Sierra को टक्कर दे पाएगी Kia Seltos! जानिए कीमत, इंजन और माइलेज का फुल कम्पेरिजन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PM Modi Australia Visit Death Threat: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, जांच एजेंसी ने पता किया IP एड्रेस​

PM Modi Australia Visit Death Threat: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। 9 जुलाई को पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे और मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से कमेंट […]

PM Modi Australia Visit Death Threat: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। 9 जुलाई को पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे और मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से कमेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अबू मुस्तफा’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट से कमेंट किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि बेहतर होगा कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहे, वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आने के तुरंत बाद मामले को ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस के पास भेजा गया है।

AFP ने की IP एड्रेस की पहचान

ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने IP एड्रेस की पहचान कर ली है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि कमेंट किसने और क्यों की। इसके साथ ही अधिकारी ये जांच कर रहे हैं कि क्या इस केस में किसी आपराधिक कानून का उल्लंघन हुआ है।

AFP का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं

ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने अभी तक जांच को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया का कहना है कि किसी भी विदेशी राष्ट्र अध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दी गई धमकी पर ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीरता दिखाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

पीएम मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कई एजेंसियों के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस, राज्य पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयां शामिल रहेंगी। सभी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हो रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: 

द्विपक्षीय वार्ता और मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान द्विपक्षीय वार्ताओं में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। सुरक्षा एजेंसिया पूरी गंभीरता से जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY