गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sri Lanka को नए स्पिनरों पर भरोसा करना होगा: कोच Pial Wijetunge का मानना​ | पवित्रा गौड़ा क्यों चर्चा में आईं? मर्डर केस के बीच पूर्व पति को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट​ | Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने बदले नियम, अब 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर लगेगा इतना चार्ज​

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 अक्टूबर 2026 से कैश विड्रॉल के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. SBI ने अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए सर्विस चार्ज में बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक, महीने में पहली चार नकद निकासी मुफ्त रहेंगी. […]

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 अक्टूबर 2026 से कैश विड्रॉल के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. SBI ने अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए सर्विस चार्ज में बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक, महीने में पहली चार नकद निकासी मुफ्त रहेंगी. इसके बाद अगर ग्राहक 5वीं या उससे ज्यादा बार नकद निकासी करता है, तो हर लेनदेन पर 15 रुपये और GST देना होगा. इस बदलाव की सबसे खास बात यह है कि अब चार मुफ्त लेनदेन की गिनती में डिजिटल लेनदेन को अलग नहीं रखा जाएगा. यानी पहले जो डिजिटल लेनदेन इस सीमा से बाहर माने जाते थे, नए नियम में उनका ट्रीटमेंट बदल गया है.

पहले चार फ्री लेनदेन के बाद होने वाले लेनदेन पर 15 रुपये और GST का शुल्क लगता था, लेकिन डिजिटल लेनदेन को इन चार मुफ्त लेनदेन की गिनती में शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI के बदले हुए नियम में डिजिटल लेनदेन को अलग रखने की सुविधा खत्म कर दी गई है.

क्या होता है BSBD अकाउंट?

BSBD अकाउंट उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो बिना ज्यादा शुल्क के बैंकिंग सुविधा लेना चाहते हैं. इसमें न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती. इसलिए कम आय वाले ग्राहकों के लिए यह अकाउंट काफी उपयोगी माना जाता है. इस अकाउंट में चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती. ग्राहक ATM या बैंक शाखा में निकासी फॉर्म के जरिए पैसे निकाल सकता है. SBI की ओर से बेसिक RuPay ATMकमडेबिट कार्ड भी दिया जाता है.

अकाउंट खोलने की एक बड़ी शर्त

अगर कोई ग्राहक SBI में BSBD अकाउंट खोलता है, तो उसके नाम पर कोई दूसरा सेविंग्स अकाउंट नहीं होना चाहिए. अगर पहले से सेविंग्स अकाउंट है, तो BSBD अकाउंट खोलने के 30 दिनों के भीतर उसे बंद करना होगा.

कौनकौन सी सुविधाएं मुफ्त?

BSBD अकाउंट के साथ मिलने वाला बेसिक RuPay डेबिट कार्ड मुफ्त होता है और इस पर सालाना मेंटेनेंस चार्ज नहीं लगता. NEFT और RTGS जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से खाते में पैसे आने पर भी शुल्क नहीं लिया जाता. केंद्र या राज्य सरकार के चेक जमा करने या कलेक्ट करने की सुविधा भी मुफ्त है. लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए अकाउंट को दोबारा सक्रिय करने पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता. हालांकि, अकाउंट बंद करने पर चार्ज देना पड़ सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY