3000 Crore Drugs: भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अरब सागर में एक ईरानी नाव से 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। कार्रवाई के दौरान नाव में सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

ईरानी नाव में ड्रग्स का जखीरा
Indian Coast Guard के अनुसार, यह कार्रवाई 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास की गई। खुफिया जानकारी मिलने के बाद तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा से निगरानी शुरू की। संदिग्ध नाव की पहचान होने के बाद उसका पीछा किया गया और लक्षद्वीप के पश्चिम में उसे रोककर तलाशी ली गई।
ईरानी नाव से मिली हाईग्रेड ड्रग्स
In an intelligenceled joint operation with ATS Gujarat, and Central Intelligence Agency, @IndiaCoastGuard units interdicted a suspicious Iranian dhow in the Arabian Sea, west of #Lakshadweep. Positive detection, sustained tracking and a hot pursuit culminated in tactical… pic.twitter.com/p2BthJvndS
— Indian Coast Guard September 30, 2026
जांच के दौरान नाव से बड़ी मात्रा में हाईग्रेड मेथामफेटामाइन और हेरोइन बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार, पूरी कार्रवाई खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी और तटरक्षक बल की टीम ने संदिग्ध नाव को ट्रैक करने के बाद उसे अपने कब्जे में लिया। कार्रवाई के बाद नाव, उसमें सवार चालक दल और जब्त ड्रग्स को सशस्त्र सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है। यहां संयुक्त पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें :
गुजरात ATS भी ऑपरेशन में शामिल
इस कार्रवाई में गुजरात एंटीटेररिस्ट स्क्वॉड ने भी तटरक्षक बल के साथ समन्वय किया। गुजरात ATS ने पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है। समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बढ़ा रही हैं। अरब सागर में हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें :