मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अडानी ग्रुप को सेबी से राहत! ₹1.50 करोड़ चुकाकर निपटाए 5 कंपनियों के केस​ | राम मंदिर चढ़ावा चोरीः 3 आरोपियों को कोर्ट से झटका… जमानत याचिका खारिज​ | संतकबीरनगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

संतकबीरनगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला​

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भकठान गांव में मंगलवार दोपहर जिला केसरी से सम्मानित पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा कि वह बाइक से भैंसों के लिए चारा लेने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि […]

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भकठान गांव में मंगलवार दोपहर जिला केसरी से सम्मानित पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा कि वह बाइक से भैंसों के लिए चारा लेने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए. इसके बाद उन पर धारदार हथियारों, फरसा और भाले से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, भकठान गोसाईंपुर निवासी दयाराम यादव के बेटे ब्रह्मानंद यादव मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से घर से निकले थे. वह अपनी भैंसों के लिए चारा लेने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने पहले ब्रह्मानंद की आंखों में मिर्ची डाल दी. इसके बाद उन्हें गिराकर धारदार हथियारों से हमला किया गया. हमले में फरसा और भाले का इस्तेमाल किया गया.

परिजनों ने कहा गोली भी चलाई गई

परिजनों ने घटना के दौरान गोली चलने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, ब्रह्मानंद को गोली लगी थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या में किन हथियारों का इस्तेमाल हुआ था.

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

हमले की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे. ब्रह्मानंद की हालत गंभीर थी. परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल खलीलाबाद लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

जिला केसरी के सम्मान से नवाजे गए थे

ब्रह्मानंद यादव पहलवानी के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे. उन्हें संतकबीरनगर जिला केसरी के सम्मान से भी नवाजा गया था. उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद खेल और पहलवानी से जुड़े लोगों में शोक की लहर है.

प्रधान चुनाव की रंजिश का आरोप

परिजनों ने कुछ ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि घटना के पीछे ग्राम प्रधान चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश हो सकती है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY