शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ट्रंप टैरिफ के बाद बैकफुट पर क्यों आया चीन, क्या अमेरिका को जवाब नहीं देगा ड्रैगन?​ | Maruti Brezza का नया लुक तैयार! टर्बो इंजन, अंडरबॉडी CNG टैंक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ हुई लॉन्च​ | ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद और सूफी मोतीवाला का सहारा, Apoorva Mukhija का छलका दर्द, Lock Upp 2 में रो पड़ीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

2026 Maruti Fronx Facelift से बढ़ेगी Creta की टेंशन, ADAS और 35 KMPL हाइब्रिड से होगी खास​

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx को बड़े अपडेट के साथ पेश करने की तैयारी में है. हाल ही में नई Brezza फेसलिफ्ट के बाद अब कंपनी Baleno और Fronx के अपडेटेड मॉडल पर काम कर रही है. नई Fronx की टेस्टिंग कई बार भारतीय सड़कों पर देखी जा चुकी है, जिससे इसके डिजाइन […]

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx को बड़े अपडेट के साथ पेश करने की तैयारी में है. हाल ही में नई Brezza फेसलिफ्ट के बाद अब कंपनी Baleno और Fronx के अपडेटेड मॉडल पर काम कर रही है. नई Fronx की टेस्टिंग कई बार भारतीय सड़कों पर देखी जा चुकी है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. माना जा रहा है कि इसका फेसलिफ्ट वर्जन 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है, जबकि 2027 में इसका मजबूत हाइब्रिड मॉडल भी बाजार में दस्तक दे सकता है.

कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे

डिजाइन की बात करें तो नई में मौजूदा मॉडल की पहचान बरकरार रखते हुए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे. इसमें नई डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नया सिल्वर स्किड प्लेट देखने को मिल सकता है. हालांकि हेडलैंप और फॉग लैंप का डिजाइन पहले जैसा ही रहने की संभावना है.

Level2 ADAS से होगी लैस

सबसे बड़ा बदलाव सुरक्षा के मोर्चे पर देखने को मिल सकता है. टेस्टिंग के दौरान नजर आए प्रोटोटाइप में ADAS कैलिब्रेशन उपकरण और LIDAR सिस्टम देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि नई Fronx में Level2 ADAS तकनीक दी जा सकती है. इस पैकेज में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और हाईबीम असिस्ट जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

दमदार फीचर्स से लैस

केबिन में भी कुछ नए बदलाव किए जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सीट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. इसके अलावा , हेडअप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे मौजूदा फीचर्स भी जारी रह सकते हैं.

Maruti Fronx इंजन

इंजन ऑप्शन में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. फेसलिफ्ट मॉडल में मौजूदा 1.2लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0लीटर Boosterjet टर्बोपेट्रोल इंजन उपलब्ध रह सकते हैं. दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की उम्मीद है.वहीं 2027 में कंपनी अपनी खुद की विकसित स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक पेश कर सकती है. बताया जा रहा है कि यह नया सीरीजहाइब्रिड सिस्टम बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और कम लागत के साथ आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाइब्रिड Maruti Fronx एक लीटर पेट्रोल में लगभग 35किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV में शामिल हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY