बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष में बढ़ी हलचल​ | ECI Press Note: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा- सभी फैसले प्रक्रिया के तहत, सिर्फ चुनिंदा नोट्स दिखाने से पूरी तस्वीर नहीं आती​ | तीन लाख कैश-जेवर लेकर रात में निकली लड़की, कासगंज में पानी की टंकी की छत पर मिली लाश; गला रेता, शरीर से कपड़े थे गायब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

142 एकड़ एरिया, 29 रास्ते और डार्क स्पॉट्स: कालकाजी गैंगरेप के बाद आस्था कुंज पार्क में अब कैसे बदला सुरक्षा घेरा?​

Kalkaji Gangrape News: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क में 21 सितंबर की शाम हुई 17 साल की नाबालिग से खौफनाक गैंगरेप की वारदात ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है. कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी छात्रा को तीन दरिंदों ने हवस […]

Kalkaji Gangrape News: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क में 21 सितंबर की शाम हुई 17 साल की नाबालिग से खौफनाक गैंगरेप की वारदात ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है. कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी छात्रा को तीन दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया. हालांकि, पीड़िता की हिम्मत, उसके द्वारा दिए गए सुरागों और दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से मुख्य आरोपी आसिफ एनकाउंटर के बाद गोली लगने से घायल होकर पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी हेमंत और मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना 21 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे की है. 17 साल की नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने के बाद पास ही स्थित ‘आस्था कुंज पार्क’ में बैठी थी. तभी तीन बदमाश आसिफ, मुकेश और हेमंत वहां पहुंचे. तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को डरानाधमकाना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्होंने दोस्त को हथियार के दम पर बंधक बना लिया और मासूम बच्ची के साथ बारीबारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

पीड़िता का सुराग और एनकाउंटर की पूरी कहानी

पुलिस के लिए इस गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था, लेकिन पीड़िता द्वारा दिए गए सुराग अहम साबित हुए. पीड़िता ने हमलावरों के हुलिए और उनके कपड़ों का सटीक विवरण पुलिस को दिया. पुलिस ने पार्क के सभी 29 एंट्रीएग्जिट पॉइंट्स और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली.

अमर कॉलोनी इलाके में जब पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी आसिफ को घेरा, तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं. एक गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आसिफ के पैर में गोली लगी और वो पकड़ा गया. गिरफ्तारी के वक्त वह वही कपड़े पहने हुए था, जिनका जिक्र पीड़िता ने किया था. इसी की निशानदेही पर मुकेश और हेमंत भी दबोच लिए गए.

क्यों अपराधियों का गढ़ बना हुआ था आस्था कुंज पार्क?

142 एकड़ में फैला आस्था कुंज पार्क नेहरू प्लेस, कालकाजी मंदिर और लोटस टेम्पल के बीच स्थित है. यहां सुरक्षा में भारी कमियां अपराधियों के लिए वरदान साबित हो रही थीं. दरअसल, पार्क में आनेजाने के 29 आधिकारिक रास्ते हैं. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने शॉर्टकट बनाने के लिए कई जगह से दीवारें तोड़ रखी हैं. बेहद हराभरा और बड़ा होने के कारण पार्क में कई ऐसे कोने हैं जहां लाइट की व्यवस्था नहीं है. कहने को तो सभी गेटों पर CCTV लगे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनमें से कई खराब पड़े थे. इस पार्क में पहले भी एक शख्स की हत्या हो चुकी है, जबकि एक अन्य एनकाउंटर में भी पुलिस ने यहीं से अपराधी को पकड़ा था.

घटना के बाद पुलिस कमिश्नर का दौरा, ITBP और पैरामिलिट्री तैनात

वारदात के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने खुद आस्था कुंज पार्क का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अब इस 142 एकड़ के पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया गया है. पार्क के हर कोने, डार्क स्पॉट्स और टूटी दीवारों के पास पैरा मिलिट्री फोर्स, ITBP और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. पार्क में आनेजाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी खौफनाक वारदात दोबारा न हो सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY