गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर​ | Gold-Silver Price: सोने-चांदी पर फिर बढ़ा दबाव! क्या आने वाले दिनों में कीमत में आएगी बड़ी गिरावट​ | Sonbhadra Tribal Land Case: सोनभद्र के 48 बीघा आदिवासी जमीन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के आदेश में दखल से इनकार, अब होगी कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जहरीला इंजेक्शन, पत्नी का गला दबाया और छत से फेंका तो टूटा पैर… बरेली में झोलाछाप डॉक्टर पति समेत 8 पर FIR​

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है. महिला के पिता ने झोलाछाप डॉक्टर पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि पति महिला को जहरीली दवाएं और इंजेक्शन देता था. सुबह ससुराल […]

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है. महिला के पिता ने झोलाछाप डॉक्टर पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि पति महिला को जहरीली दवाएं और इंजेक्शन देता था. सुबह ससुराल वालों ने महिला को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उसे छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया गया. हादसे में महिला का पैर टूट गया. उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

महिला के पिता संतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भरतौल के रहने वाले हैं. उन्होंने वर्ष 2020 में अपनी बेटी सलौनी की शादी शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के भन्नीखेड़ा निवासी रामगोपाल से की थी. शादी के बाद सलौनी के दो बेटे हुए. पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर बेटी को परेशान करते थे.

कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप

पिता की तहरीर पर सलौनी को ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर दिया. आरोप है कि उसके साथ लातघूंसों से मारपीट की गई. इसके बाद उसे छत पर ले जाया गया. वहां उसका गला दबाने की कोशिश करने और बाल काटने का भी आरोप लगाया गया है.

सलौनी का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया गया. नीचे गिरने से महिला को गंभीर चोट आई और उसका पैर टूट गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. घायल सलौनी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

डॉक्टर पति पर जहरीला इंजेक्शन देने का आरोप

सलौनी ने ससुर दामाद रामगोपाल पर एक और गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि रामगोपाल झोलाछाप डॉक्टर है और कथित तौर पर जहरीली दवाएं और इंजेक्शन देता था. तहरीर में ससुर पर तमंचे की बट से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है. इतना ही नहीं पिता ने आरोप लगाया कि उसके सिर के बाल भी काट लिए.

पीड़िता का आरोप है कि घटना की जानकारी उन्हें सलौनी के पड़ोसी ने फोन करके दी थी. सूचना मिलते ही वह बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए.

बच्चों को लेकर भी महिला ने जताई चिंता

सलौनी का आरोप है कि उसके दोनों बेटे इस समय पति के पास हैं. महिला का कहना है कि उसे बच्चों से फोन पर बात तक नहीं करने दी जा रही है. उसने बच्चों को लेकर भी चिंता जताई है और आरोप लगाया है कि उसका पति बच्चों को भी मार सकता है

पिता का कहना है कि मेरे पति के खिलाफ सबसे सात कार्रवाई हो वहीं वीरता की मां का कहना है कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगती हूं कि इसे जेल भेजा जाए.

पिता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने डॉक्टर पति रामगोपाल समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY