बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने उनपर बैन लगा दिया है। दरअसल, रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सक्सेस के बाद अचानक फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी। ऐसे में फरहान ने FWICE से इसकी शिकायत की।

करोड़ों का नुकसान
फरहान ने FWICE को बताया कि रणवीर के हां कहने के बाद उन्होंने फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू कर दिया था। हालांकि, रणवीर ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी। ऐसे में फिल्ममेकर्स को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
क्या रणवीर से बात करने की कोशिश की गई थी?
फेडरेशन के अध्यक्ष वीएन तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्होंने शिकायत मिलने के बाद रणवीर सिंह से तीन बार बात करने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्होंने रिस्पॉन्स नहीं दिया।
Khabar Monkey
क्या अब बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे रणवीर?
FWICE का बैन का मतलब ये है कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) से जुड़े तकनीशियन, क्रू मेंबर्स, स्पॉट बॉय और अन्य कर्मचारी रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट्स पर काम करने से मना कर सकते हैं। चूंकि बॉलीवुड फिल्में पूरी तरह से इन्हीं पर निर्भर है इसलिए रणवीर की आने वाली फिल्मों की शूटिंग और प्रोडक्शन में भारी मुश्किलें आ सकती हैं।
इस बैन का रणवीर सिंह के करियर पर क्या असर होगा?
यह बैन कानूनी या सरकारी नहीं है, इसलिए रणवीर सिंह को नई फिल्में साइन करने से कोई कानूनी तौर पर नहीं रोक सकता। हालांकि, जमीन पर इसके परिणाम काफी गंभीर हो सकते हैं।
FWICE के बैन पर रणवीर सिंह की टीम की प्रतिक्रिया
रणवीर सिंह की टीम ने FWICE के बैन के बाद कहा, ‘रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रैंचाइजी से जुड़े हर इंसान का दिल से सम्मान करते हैं। ‘डॉन 3’ को लेकर हाल ही में जो कुछ भी हुआ है, उस पर उन्होंने सोच-समझकर चुप रहना ही सही समझा। उनका मानना है कि काम से जुड़ी बातें और आपसी रिश्ते हमेशा गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही संभाले जाने चाहिए।’
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
1. प्रलय : ये 300 करोड़ के बजट में बनने वाली एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर ‘क्रिएटिव डिफरेंसेस’ की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग तय समय पर (अगस्त 2026 तक) शुरू हो जाएगी। फिल्म में रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन नजर आ सकती हैं।
2. आदित्य धर के साथ अगला प्रोजेक्ट: रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर ने मिलकर हाल ही में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब वे पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर फिल्म में दोबारा साथ काम करने वाले हैं।





