Baccho ka school bag kaise saaf karen: स्कूलों की छुट्टियां हो गई हैं। ऐसे में बच्चों के स्कूल बैग भी अब साफ करने का टाइम आ गया है। बच्चों का स्कूल बैग रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से जल्दी गंदा हो जाता है। बच्चे छोटे होते हैं तो अपने सामान की बहुत ज्यादा केयर भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कभी टिफिन के दाग, कभी धूल-मिट्टी तो कभी पेन के निशान बैग को गंदा कर देते हैं। अगर सही तरीके से सफाई की जाए तो बिना ज्यादा मेहनत के स्कूल बैग को फिर से नया जैसा बनाया जा सकता है। यहां जानिए कुछ आसान और स्मार्ट तरीके, जिनकी मदद से जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो सकते हैं।

सबसे पहले बैग को खाली करके धूल करें साफ
बैग को धोने या साफ करने का सोच रही हैं तो सबसे पहले उसकी सभी चेन खोलकर कॉपी, टिफिन के टुकड़े और कचरा बाहर निकाल दें। इसके बाद बैग को उल्टा करके हल्का झटकें। ऐसा करने से मोटा-मोटा कचरा निकल जाएगा। फिर अंदर जमा धूल हटाने के लिए छोटे ब्रश या वैक्यूम का इस्तेमाल करें।
Khabar Monkey
साबुन वाले गुनगुने पानी से करें सफाई
बैग पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए एक टब में गुनगुना पानी लें। उसमें थोड़ा माइल्ड लिक्विड साबुन मिलाएं। फिर किसी मुलायम कपड़े या स्पंज को इसमें डुबोकर बैग की सतह धीरे-धीरे साफ करें। इस बात का ध्यान रखें कि बैग को ज्यादा रगड़ने नहीं। ऐसा करने से बैग का रंग फीका पड़ सकता है।
बैग से टिफिन के तेल और खाने के दाग ऐसे हटाएं
बच्चों के स्कूल बैग पर तेल या खाने के निशान हैं तो उस जगह पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसके पबाद 10 मिनट बाद हल्के गीले कपड़े से साफ करें। ऐसा करने से दाग और बदबू दोनों कम हो सकते हैं।
इंक या पेन के निशान के लिए अपनाएं आसान ट्रिक
स्कूल बैग पर इंक, पेन, कलर के निशान हैं तो रुई में थोड़ा सा हैंड सैनिटाइजर या सफेद टूथपेस्ट लगाकर दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से रगड़ें। कुछ मिनट बाद साफ कपड़े से पोंछ दें। इससे पेन के निशान हल्के पड़ सकते हैं।
बैग की चेन और स्ट्रैप को भी करें क्लीन
बच्चों के बैग की चेन में धूल, गंदगी, खाने की चीजें समेत कई छोटी चीजें फंस जाती हैं। इन्हें साफ करने के लिए पुराने टूथब्रश से चेन और स्ट्रैप को साफ करें। इससे बैग ज्यादा साफ और फ्रेश दिखता है।
बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीका
बैग के अंदर रातभर के लिए थोड़ा बेकिंग सोडा या सूखे नीम के पत्ते रख दें। इससे नमी और बदबू कम करने में मदद मिल सकती है।
बैग को धूप में ज्यादा देर न सुखाएं
बैग धोने के बाद उसे तेज धूप में लंबे समय तक न रखें। इससे कपड़ा सख्त हो सकता है और रंग फीका पड़ सकता है। बैग को हवा वाली जगह पर सुखाना बेहतर माना जाता है।





