सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
हापुड़ के अस्पताल में लगी भीषण आग, इमरजेंसी वार्डों में पहुंचा धुआं… ICU में फंसे मरीजों को कैसे बचाया गया?​ | जिम्बाब्वे सीरीज के बाद अभिषेक शर्मा की होगी टीम इंडिया से छुट्टी, अब इस ओपनर बल्लेबाज की होगी टीम इंडिया में एंट्री​ | आयुष्मान योजना पर बड़ी अपडेट! 6 सदस्यों वाला नियम क्या है, जानिए पूरी सच्चाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

0-3 से सीरीज हारकर भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत ले गए सिकंदर रजा, कहा “हम भारत के शुक्रगुजार हैं….​

भारत और जिम्बाब्वे के बीच कल रात तीसरा टी20 मैच खेला गया, जहां सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम को एक बार फिर शिकस्त का सामना करना पड़ा. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरे टी20 मैच को […]

भारत और जिम्बाब्वे के बीच कल रात तीसरा टी20 मैच खेला गया, जहां सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम को एक बार फिर शिकस्त का सामना करना पड़ा. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरे टी20 मैच को टीम इंडिया ने 90 रनों से जीता.

वहीं अब तीसरे टी20 मैच को भारतीय टीम ने 35 रनों से जीता और सीरीज को 30 से अपने नाम किया. भारत से मिली शिकस्त के बाद कप्तान सिकंदर रजा ने इस शिकस्त पर बात की और भारत के तारीफों के पूल बांधे हैं.

Sikandar Raza ने भारत के तारीफों के बांधे पूल

भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज के तीनों मैच हारने के बाद सिकंदर रजा ने कहा कि

“हम काफी शुक्रगुजार हैं कि टीम इंडिया के खिलाड़ी खेलने आए. बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने से पता चलता है कि हमारा खेल अभी किस स्तर पर है. इससे काफी आत्मविश्वास बढ़ता है.”

भारतीय टीम ने इस तीसरे मैच को वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव के बदौलत जीता. वैभव सूर्यवंशी ने जहां इस मैच में 81 रनों की पारी खेली, वहीं मयंक यादव ने घातक गेंदबाजी की और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 151 रन बनाए, वहीं मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके.

Sikandar Raza ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड का किया शुक्रगुजार

सिकंदर रजा ने भारत के साथ सीरीज के बाद अपने क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया किया है. सिकंदर रजा ने कहा कि

“सच कहूँ तो, ऐसी कई बातें हैं. सबसे पहले, मैं ज़िम्बाब्वे क्रिकेट की तारीफ़ करना चाहूँगा कि उन्होंने इन मैचों का आयोजन किया, क्योंकि अगर कोई देश दुनिया की टॉप टीमों के ख़िलाफ़ नहीं खेलता, तो वह तरक्की नहीं कर सकता और मुझे लगता है कि जब सभी देश अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो वर्ल्ड क्रिकेट और भी बेहतर हो जाता है. इसलिए, इस सीरीज़ से मिली सीख हमें टॉप टीमों और थोड़ी कम रैंकिंग वाली टीमों के बीच के अंतर को कम करने में निश्चित रूप से मदद करेगी, क्योंकि मुझे लगता है कि जब हर कोई बहुत अच्छा खेलता है, तो क्रिकेट ज़्यादा मज़ेदार होता है और हमारे लिए, सबसे बड़ी सीख वह अनुभव है जो हमें मिला है.”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY