DharamViral

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा: सीएम मोहन यादव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 1100 श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Somnath Swabhiman Yatra: मध्य प्रदेश से पहली बार ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ आज भोपाल से रवाना हुई। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से 1100 श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने प्लेटफार्म नंबर-1 सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। संस्कृति विभाग यह गौरवशाली यात्रा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत निकाल रहा है।

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा: सीएम मोहन यादव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 1100 श्रद्धालु करेंगे दर्शन
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा: सीएम मोहन यादव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 1100 श्रद्धालु करेंगे दर्शन

मध्यप्रदेश से पहली बार निकलने वाली इस विशेष यात्रा में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से 1,100 श्रद्धालुओं का दल सम्मिलित होगा। रेलगाड़ी ने भोपाल और उज्जैन रेलवे स्टेशनों से भी तीर्थयात्रियों को अपने साथ लेकर सोमनाथ की ओर प्रस्थान किया । इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ की पावन धरा पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दर्शन और आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।

यात्रा का उद्देश्य

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का उद्देश्य देशभर के राज्यों के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान, हजार वर्षों के संघर्ष और आस्था का स्मरण करना है। यह उत्सव राष्ट्र की गौरवमयी विरासत के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशवासियों को उन हजार वर्षों के लंबे संघर्ष और आस्था की याद दिलाना है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सांस्कृतिक ज्योति को बुझने नहीं दिया। सोमनाथ मंदिर, जो हमारे राष्ट्रीय गौरव और अडिग श्रद्धा का प्रतीक है, वहीं से इस पावन पर्व की प्रेरणा ली गई है जिससे भावी पीढ़ी अपनी विरासत पर गर्व कर सके।

11 मई, 2026 को होगा समापन

आयोजकों का मानना यह यात्रा प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को और अधिक सशक्त करेगी। श्रद्धा और भक्ति के इस अनूठे संगम का समापन 11 मई, 2026 को होगा, जब यह दल महादेव का आशीर्वाद और सांस्कृतिक गौरव की स्मृतियां लेकर वापस लौटेगा। यह यात्रा जन-जन के मन में स्वाभिमान और श्रद्धा का नया संचार करेगी।

Khabar Monkey

गंगोत्री से गंगा सागर तक बिखर रहा आनंद

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, पुल, पुलिया, सड़क, नगर, कारखाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को भी लेकर चल रही है। इस सनातन संस्कृति पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी के मन में भी सनातन धर्म के साथ सबको लेकर चलने की भावना है। अयोध्या और मथुरा में जो आनंद आता है, वही आनंद पश्चिम बंगाल के काली घाट पर आता है। आज भगवान की दया से गंगोत्री से गंगा सागर तक आनंद बिखर रहा है। लोकतंत्र की नई बयार पूरे देश को उत्साह-उमंग से भर रही है।

दुनिया में चारों ओर खुशहाली हो

मुख्यमंत्री  यादव ने लोगों से कहा कि इस यात्रा के जरिए आपको बाबा सोमनाथ के दर्शन का लाभ मिलेगा। मेरी ओर से सभी यात्रियों को बधाई। वहीं, पास में चार पीठों में से एक द्वारका पीठ भी है। यहां भगवान कृष्ण ने लीलाएं कर हमारे हृदय में छवि बनाई। उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा कि आप बाबा सोमनाथ से आशीर्वाद लेना कि दुनिया में चारों ओर खुशहाली हो। यह सांस्कृतिक जागरण राष्ट्रीय एकता को और सुदृढ़ करे।

 देवलोक बनने से बदल जाती है अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने धार्मिक स्थानों पर हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की है। हमारी सरकार कई देवलोक बनवा रही है। महाकाल लोक बनने के बाद आर्थिक रूप से पूरा इको-सिस्टम बदल गया। साल 2022 से पहले उज्जैन में एक वर्ष में 25-30 हजार लोग आते थे, आज रोज डेढ़ लाख लोग दर्शन करने उज्जैन आ रहे हैं। इस तरह पूरा माहौल बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के देवलोक बनने के बाद होटल वालों, ठेले वालों, ऑटो वालों, दुकान वालों के जीवन में बदलाव आता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply