HealthViral

मदर्स डे: आपके इन 5 वादों से बड़ा मां के लिए नहीं होगा कोई तोहफा, खुशी से चूम लेंगी माथा

मां का सबसे बड़ा तोहफा महंगे उपहार, कपड़े या गहने नहीं होते, बल्कि बच्चों के अच्छे संस्कार और उनका व्यवहार होता है। हर मां अपने बच्चे को सिर्फ सफल ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनते हुए भी देखना चाहती है। मां तो खुद वह उपहार है जिसके आगे भगवान भी सिर झुकाते हैं। सनातन धर्म में कहा गया है ‘मातृ देवो भव:’ अर्थात माता को देवता के समान मानना चाहिए। हिंदू धर्म में मां को सर्वोच्च पूजनीय और प्रथम गुरु माना जाता है। सृजन, प्रेम, करुणा और शक्ति की साक्षात मूर्ति कहा जाता है। शास्त्रों में तो मां को देवताओं से भी ऊपर स्थान दिया गया है। बच्चे के अच्छे संस्कार, वाणी, व्यवहार और प्रेम ही मां का सबसे बड़ा तोहफा होता है। इस खास अवसर पर आप अपनी मां से ये 5 वादा करके उन्हें जीवन का सबसे बड़ा उपहार दे सकते हैं।

मदर्स डे: आपके इन 5 वादों से बड़ा मां के लिए नहीं होगा कोई तोहफा, खुशी से चूम लेंगी माथा
मदर्स डे: आपके इन 5 वादों से बड़ा मां के लिए नहीं होगा कोई तोहफा, खुशी से चूम लेंगी माथा

पहला वादा
मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां से वादा करें कि कभी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे मां-पिता का सिर समाज में झुके या उन्हें किसी के सामने शर्मिंदा होना पड़े। अपने व्यवहार, शब्दों और कामों से परिवार का सम्मान बढ़ाने की कोशिश करेंगे। सच और ईमानदारी के रास्ते पर चलेंगे, बड़ों का आदर करेंगे और ऐसा जीवन जिएंगे जिस पर मां को आपके ऊपर गर्व महसूस होगा। आपका यह वादा मां के लिए किसी कीमती तोहफे से कम नहीं होगा।

दूसरा वादा
मां से वादा करें कि आप हमेशा महिलाओं का सम्मान करेंगे और हर लड़की व महिला के साथ आदर और विनम्रता से व्यवहार करें। कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों व कामों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और न ही किसी के साथ गलत व्यवहार करेंगे। आपका यह वादा मां का सिर गर्व से ऊंचा कर देगा। उनके लिए यही सबसे बड़ा तोहफा होगा।

तीसरा वादा
हर मां चाहती है कि उसके बच्चे गलत संगति और बुरी आदतों से दूर रहे। ऐसे में इस खास अवसर पर आप अपनी मां से वादा कर सकते हैं कि हमेशा गलत संगति और बुरी आदतों से दूर रहेंगे। ऐसे लोगों और कामों से बचेंगे जो गलत रास्ते पर ले जाते हैं।

चौथा वादा
आज माहौल ऐसा है कि शादी के बाद या फिर नौकरी लगने के बाद बच्चे माता-पिता से अलग रहने लगते हैं। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे उनके साथ रहे। ऐसे में मदर्स डे पर आप अपनी मां से वादा कर सकते हैं कि आप हमेशा परिवार को जोड़कर रखने की कोशिश करेंगे। परिवार के हर सदस्य की भावनाओं की कद्र करेंगे और एक-दूसरे का साथ देंगे। सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

पांचवां वादा
आप इस मौके पर एक और वादा कर सकते हैं कि हमेशा जरूरतमंद और कमजोर लोगों की अपनी क्षमता अनुसार मदद करेंगे और जीवन में कभी भी इंसानियत का साथ नहीं छोड़ेंगे। दूसरों के दुख व परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे, जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आएंगे। अपने व्यवहार से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करेंगे।

Khabar Monkey

आप चाहें तो इन वादों को लिखकर मां के सिरहाने या तकिए के पास भी रख सकते हैं। बच्चे के दिल से निकले ये छोटे-छोटे वादे मां के चेहरे पर मुस्कान और दिल में सच्ची खुशी भर देंगे।


Leave a Reply