शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​ | कल्याण सिंह के पोतों की शाही सगाई: 100 बीघे में 1.5 लाख लोगों के लिए भोजन, 1000 कुक, महलनुमा 4 पंडाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सैनिकों का सम्मान, शहीदों के परिवार का कल्याण… CM योगी ने बताया- यही हमारा राष्ट्रीय संकल्प​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ नामक खास कार्यक्रम है. आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा. लगभग 15 से 20 लाख लोगों […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ नामक खास कार्यक्रम है. आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा. लगभग 15 से 20 लाख लोगों का यह विशाल सैनिक परिवार राष्ट्र की शक्ति और हमारी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है.

ने बताया कि देश में प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 60 हजार सैनिकों में 10 से 12 हजार उत्तर प्रदेश के होते हैं. यह राष्ट्र रक्षा में प्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है. पूर्ववर्ती सरकारों ने दशकों तक ‘वन रैंकवन पेंशन’ को लंबित रखा. सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में नहीं था. अब नया भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और सामर्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है.

रक्षा आत्मनिर्भरता का नया केंद्र

मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के पराक्रम से लेकर यूपी डिफेंस कॉरिडोर और लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण तक, उत्तर प्रदेश रक्षा आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बन रहा है. डबल इंजन सरकार ने शहीदों के परिजनों को ₹50 लाख की अनुग्रह राशि, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, अग्निवीरों के लिए यूपी पुलिस में 20% और समूह ‘ख’ के पदों पर 5% आरक्षण तथा 31,700 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे ठोस कदम उठाए हैं.

मुख्यमंत्री ने सैनिकों का सम्मान, शहीद परिवारों का संबल और पूर्व सैनिकों के कल्याण को राष्ट्रीय संकल्प बताया. उन्होंने कहा कि सैन्य परिवार राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY