HealthViral

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे और एक बार में कितना पिएं?

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे और एक बार में कितना पिएं?

सुबह उठते ही खाली पेट गर्म पानी पीने की आदत को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र को सक्रिय करने, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी सहायक हो सकता है। हालांकि, इसके फायदे तभी मिलते हैं जब इसे सही मात्रा और सही तरीके से पिया जाए। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं और एक बार में कितना पानी पीना उचित माना जाता है।

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे और एक बार में कितना पिएं?
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे और एक बार में कितना पिएं?

गर्म पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे:

  • पाचन होता है बेहतर: गर्म पानी पीने के सबसे जाने-माने फायदों में से एक यह है कि यह पाचन को ठीक रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है। दरअसल, गुनगुना पानी पीने से भोजन जल्दी पचता है, पाचन तंत्र सक्रिय होता है और गैस-एसिडिटी की समस्या कम होती है। यह पाचन अंगों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पाचन की क्षमता बढ़ती है। 

  • ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर: गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेश भी बेहतर होता है। यह ब्लड वेसल को फैलाता है, जिससे टिशू और अंगों तक ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ जाती है

    Khabar Monkey

  • स्ट्रेस होता है कंट्रोल: ग्राम पानी नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट कर सकता है, जिससे आराम मिलता है और स्ट्रेस कम होता है। गुनगुने पानी से गले और डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम मिल सकता है, जिससे सेहत अच्छी रहती है। रात में सोने से पहले भी गर्म पानी पीने से एंग्जायटी कम होती है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। 

  • शरीर होता है डिटॉक्स: गर्म पानी पीने से आपका शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। गर्म पाने पीने से पसीना आता है और शरीर के सभी टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा में निखार आता है। 

  • वज़न घटाने में मिलती है मदद:  सुबह के समय गर्म पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है। गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म फास्ट होता है। शोध से पता चलता है कि गर्म पानी पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों का मेटाबॉलिज़्म लेवल लगभग 30% तक बढ़ जाता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply