HealthViral

सिर्फ सफाई नहीं टिशू पेपर इस्तेमाल करने के ये स्मार्ट तरीके अपनाएं, कई काम होंगे आसान

सिर्फ सफाई नहीं टिशू पेपर इस्तेमाल करने के ये स्मार्ट तरीके अपनाएं, कई काम होंगे आसान

Smart Uses of Tissue Paper: घर, ऑफिस और सफर के दौरान इस्तेमाल होने वाला टिशू पेपर बहुत ही आम चीज है। ज्यादातर लोग इससे हाथ, चेहरा या किसी चीज को साफ करने के लिए उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस छोटी-सी चीज से आप कई कामों को आसान बना सकते हैं। किचन, मेकअप, पैकिंग और सफाई जैसे कई कामों को आसान बनाने के लिए टिशू पेपर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सफाई के अलावा आप इसे इस्तेमाल करने के कुछ स्मार्ट तरीके अपना सकते हैं जो आपके काम को आसान बनाने में मदद करेंगे।

सिर्फ सफाई नहीं टिशू पेपर इस्तेमाल करने के ये स्मार्ट तरीके अपनाएं, कई काम होंगे आसान
सिर्फ सफाई नहीं टिशू पेपर इस्तेमाल करने के ये स्मार्ट तरीके अपनाएं, कई काम होंगे आसान

मेकअप ठीक करें

अगर मेकअप खराब हो जाता है तो टिशू पेपर बहुत काम आ सकता है। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा तेल हटाने में भी मदद मिलती है। अगर जल्दी में लिपस्टिक फैल जाती है तो इसकी मदद से मेकअप ठीक किया जा सकता है। अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं तो अपने पर्स में टिशू पेपर जरूर रखें।

जूतों की बदबू कम करें

बारिश का मौसम या लंबे समय तक जूते पहनने से उनमें बदबू और नमी आ सकती है। अगर आपके पास जूतों को धोने का समय नहीं है तो टिशू पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टिशू पेपर पर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें और उसे जूतों के अंदर रातभर के लिए रख दें। इससे नमी और बदबू दूर हो जाएगी।

ड्रॉइंग करते समय आएगा काम

चारकोल, पेंसिल या ग्रेफाइट से ड्रॉइंग बनाते समय कागज पर हाथ बार-बार रगड़ खाता है जिससे स्केच फैल सकता है। ऐसे में हाथ और कागज के बीच टिशू पेपर को रखने से ड्रॉइंग साफ रहती है। इसकी मदद से आप चारकोल या पेंसिल शेडिंग को हल्का ब्लेंड करके स्मूद इफेक्ट भी दे सकते हैं।

Khabar Monkey

खाने का एक्स्ट्रा तेल कम करें

समोसा, पकौड़ा और अन्य तली हुई चीजों को खाने से पहले उन्हें कुछ देर टिशू पेपर पर रखने से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है। इससे खाना थोड़ा हल्का महसूस होता है।

कांच या स्क्रीन की सफाई

कई बार हम ऐसी जगह होते हैं जहां हमारे पास स्क्रीन साफ करने के लिए कपड़ा नहीं होता है, ऐसे में टिशू पेपर की मदद से मोबाइल, लैपटॉप या चश्मे की स्क्रीन को चमका सकते हैं। हालांकि बहुत नाजुक स्क्रीन के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा बेहतर होता है। इसके अलावा शीशा या किसी चीज को साफ करने में भी टिशू पेपर मददगार साबित हो सकता है।

पैकिंग में इस्तेमाल करें

अगर आप किसी कांच या नाजुक चीज को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इसे टिशू पेपर में लपेट सकते हैं। इससे उस चीज पर खरोंच नहीं आएगी और सामान भी सुरक्षित रहेगा। टिशू पेपर पर आप नाजुक और कीमती ज्वेलरी को लपेटकर रख सकते हैं।

Leave a Reply