SportsViral

IPL 2026 फाइनल हारने के बाद शुभमन गिल ने जाहिर किया अपना दर्द, कहा “अगर ट्रॉफी जीत भी जाते तो….

IPL 2026 फाइनल हारने के बाद शुभमन गिल ने जाहिर किया अपना दर्द, कहा “अगर ट्रॉफी जीत भी जाते तो….

आईपीएल 2026 के फाइनल (IPL 2026 Final) में कल रात शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम को आरसीबी (RCB) के सामने 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस की टीम ने पहली बार शुभमन गिल की कप्तानी में फाइनल का सफर तय किया था, इससे पहले गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल जीता था.

IPL 2026 फाइनल हारने के बाद शुभमन गिल ने जाहिर किया अपना दर्द, कहा “अगर ट्रॉफी जीत भी जाते तो….
IPL 2026 फाइनल हारने के बाद शुभमन गिल ने जाहिर किया अपना दर्द, कहा “अगर ट्रॉफी जीत भी जाते तो….

वहीं दूसरे सीजन गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. ऐसे में 5 सालों में ये तीसरा मौका था, जब गुजरात टाइटंस की टीम ने फाइनल खेला. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Khabar Monkey

Shubman Gill ने अपने खिलाड़ियों के तारीफों के बांधे पूल

शुभमन गिल (Shubman Gill) को भले ही फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तारीफ़ की है. शुभमन गिल ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि हम लोग टूर्नामेंट की सबसे अच्छी बॉलिंग टीम रही. पहले दो मैच हारने के बाद जिस तरह से हमने कमाल की वापसी की. बहुत खुशी है इस बात की. हम जीत हासिल नहीं कर सके लेकिन जीत जाते तो भी हमें बहुत सारी चीजों में सुधार करना होता.”

शुभमन गिल ने बताया फाइनल में हार की वजह

गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में 155 रन ही बना सकी थी, जो काफी छोटा स्कोर था. शुभमन गिल ने माना कि अगर स्कोर 180 या 190 के आसपास होता तो मैच का परिणाम बदल सकता था. शुभमन गिल ने कहा कि

“अगर हम 180-190 के करीब पहुंच जाते तो यह कमाल का मैच होता. पहले तीन-चार ओवर में तेज गेंदबाज को मूवमेंट मिल रहा था और शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हमने लय गंवा दी. पिच में थोड़ा दोहरा उछाल था लेकिन ज्यादा नहीं था. हमने पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा दे दिए. हमें लगा था कि अगर पावरप्ले में एक-दो विकेट ले लिए तो हम मैच में आ जाएंगे.”

 

Leave a Reply