SportsViral

रोहित शर्मा का IPL 2026 में प्रदर्शन, 179 गेंदों पर बनाए 283 रन; जोफ्रा आर्चर के सामने टी20 में कर देते हैं सरेंडर

रोहित शर्मा के 2026 में प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसके बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता है। रोहित ने इस सीजन में मिली-जुली बैटिंग की, हां वो बीच में इंजरी की वजह से कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे जिसका उन्हें और उनकी टीम को भी नुकसान हुआ। रोहित ने इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच राजस्थान के खिलाफ खेला जिसमें वो जोफ्रा आर्चर की गेंद पर डक पर आउट हो गए और इस लीग में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी पर आ गए।

रोहित शर्मा का IPL 2026 में प्रदर्शन, 179 गेंदों पर बनाए 283 रन; जोफ्रा आर्चर के सामने टी20 में कर देते हैं सरेंडर
रोहित शर्मा का IPL 2026 में प्रदर्शन, 179 गेंदों पर बनाए 283 रन; जोफ्रा आर्चर के सामने टी20 में कर देते हैं सरेंडर

रोहित ने बनाए 179 गेंदों पर 283 रन

रोहित शर्मा ने 2026 में अपनी टीम के लिए कुल 9 मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 179 गेंदों का सामना करते हुए 283 रन बनाए। रोहित का औसत इस सीजन में 35.37 का रहा जबकि उनका स्ट्राइक रेट 157.22 का रहा। रोहित ने इस सीजन में 2 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा जबकि वो एक बार इन मैचों में डक पर आउट हुए। रोहित ने इस सीजन में 9 मैचों में 21 चौके और 21 छक्के भी लगाए।

जोफ्रा के सामने टी20 में नहीं चलता है रोहित शर्मा का बल्ला

राजस्थान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 4 गेंदों का सामना किया और डक पर जोफ्रा की गेंद पर कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा का बल्ला जोफ्रा के खिलाफ टी20 मैचों में नहीं चलता है। रोहित ने अब तक टी20 में जोफ्रा की 40 गेंदों का सामना किया है जिस पर कुल 36 रन बनाए हैं और इस दौरान वो 4 बार आउट हुए हैं। जोफ्रा के खिलाफ रोहित शर्मा का औसत 9 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 90 का रहा है।

रोहित बने सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले भारतीय

रोहित शर्मा आईपीएल में 19वीं बार डक पर आउट हुए और वो इस लीग में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बैटर बने तो वहीं ओवरऑल उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली। मैक्सवेल इस लीग में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले बैटर थे और अब रोहित उनके साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए। मैक्सवेल भी 19 बार इस लीग में डक पर आउट हुए थे। इस सूची में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन मौजूद हैं जो अब तक 18-18 बार डक पर आउट हुए हैं।

में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले प्लेयर्स

19 – ग्लेन मैक्सवेल
19 – रोहित शर्मा
18 – दिनेश कार्तिक
18 – सुनील नरेन
16 – पीयूष चावला
16 – राशिद खान

Khabar Monkey

श्रेयस ने 146 मैचों के बाद लगायाकरियर का पहला शतक; सहवाग, कोहली, संजू सैमसन की खास लिस्ट में बनाई जगह

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लंबे इंतजार के बाद शतक लगाया। उन्होंने ये शतक चेज करते हुए लगाया और पंजाब के लिए इतिहास रच दिया। वो चेज करते हुए पंजाब की तरफ से शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने। 

Leave a Reply