रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हमने लाखों लोगों के नाम एड करवाए, PDA के मसीहा ने क्या किया? ओवैसी का SIR पर अखिलेश पर वार​ | IND vs WI: गौतम गंभीर की रणनीति ने तो हरा ही दिया था, अंत में श्रेयस अय्यर के इस मास्टरस्ट्रोक से 14 रनों से जीता भारत​ | दरोगा भर्ती-2025: यूपी सरकार को हाईकोर्ट से राहत, फाइनल आंसर-की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘साहब! मेरी बीवी वापस दिलवा दो…’, सिपाही बनी तो राहुल से चला चक्कर, SP को दास्तां सुनाकर फफक पड़ा पति​

Katihar News: बिहार के कटिहार से रिश्तों को तारतार कर देने वाली कहानी सामने आई है. जिस बहू के खाकी वर्दी पहनने के सपने को पूरा करने के लिए ससुर ने रातदिन ईरिक्शा चलाया और पति ने सब्जी बेची, वही बहू पुलिस में सिपाही बनते ही अपनों से दूर हो गई. पीड़ित पति अब हाथ […]

Katihar News: बिहार के कटिहार से रिश्तों को तारतार कर देने वाली कहानी सामने आई है. जिस बहू के खाकी वर्दी पहनने के सपने को पूरा करने के लिए ससुर ने रातदिन ईरिक्शा चलाया और पति ने सब्जी बेची, वही बहू पुलिस में सिपाही बनते ही अपनों से दूर हो गई. पीड़ित पति अब हाथ जोड़कर रोरोकर पत्नी को वापस पाने की गुहार लगा रहा है, जबकि ससुर अपने बेटे का घर टूटने से बचाने के लिए अफसरों के आगे मिन्नतें कर रहे हैं.

मामला कटिहार जिला पुलिस बल में महिला सिपाही के पद पर तैनात प्रतिभा विश्वकर्मा और उनके पति हंस लाल से जुड़ा है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हंस लाल के मुताबिक, दोनों की मुलाकात प्रयागराज में हुई थी. प्यार परवान चढ़ा तो परिवार की सहमति से साल 2022 में दोनों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली.

शादी के वक्त प्रतिभा कोई नौकरी नहीं करती थी और आगे पढ़ाई करना चाहती थी. हंस लाल की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी. वो खुद सब्जी का कारोबार करते थे और उनके पिता परमहंस गुप्ता ईरिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे. बावजूद इसके पति और ससुर ने मिलकर प्रतिभा की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया.

बिहार पुलिस में चयन से छाई खुशियां, फिर वर्दी मिलते ही दूरी

परिवार के त्याग और मेहनत का फल तब मिला जब प्रतिभा का चयन ‘बिहार पुलिस’ में महिला सिपाही के पद पर हो गया. कटिहार जिले के मनसाही थाने में जब उसकी पहली पोस्टिंग हुई, तो गरीब परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन पति हंस लाल का आरोप है कि खाकी वर्दी मिलते ही प्रतिभा का व्यवहार बदलने लगा. धीरेधीरे फोन पर बातचीत कम होने लगी और दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं.

राहुल शर्मा बना रिश्ते में रोड़ा: पति ने लगाए गंभीर आरोप

हंस लाल का दावा है कि इसी बीच प्रतिभा की नजदीकी राहुल शर्मा नाम के युवक से बढ़ी, जो महेशखूंट का रहने वाला है. जब पति ने प्रतिभा से राहुल के बारे में पूछा, तो उसने पहले उसे अपना भाई बताया. हालांकि, हंस लाल का आरोप है कि प्रतिभा के मोबाइल में आपत्तिजनक तस्वीरें और चैट मिलने से उनका शक यकीन में बदल गया. इसके बाद से ही रिश्ते में कड़वाहट और विवाद चरम पर पहुंच गया.

ससुर की दर्दभरी दास्तां: “मेरा अधूरा सपना बहू ने पूरा किया था”

इस पूरी घटना में सबसे भावुक कहानी प्रतिभा के बुजुर्ग ससुर परमहंस गुप्ता की है. उन्होंने रोते हुए बताया कि जवानी के दिनों में उनका खुद पुलिस की वर्दी पहनने का सपना था, लेकिन गरीबी के कारण वह सपना पूरा नहीं हो सका. इसलिए उन्होंने ईरिक्शा चलाकर बहू को पढ़ायालिखाया ताकि उनका अधूरा सपना पूरा हो सके. लेकिन आज वही ससुर अपने बेटे की गृहस्थी और शादी को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर कतार में खड़े हैं.

कटिहार SP से इंसाफ की गुहार, महिला थाने में होगी काउंसलिंग

पिछले दो दिनों से हंस लाल और उनके पिता कटिहार पुलिस लाइन और एसपी ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं. पीड़ित पति ने कटिहार के एसपी परिचय कुमार से मिलकर लिखित आवेदन दिया है. SP को जब हंस लाल ने पूरा मसला सुनाया तो वो फूटफूटकर रोने भी लगा. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने इसे व्यक्तिगत पारिवारिक विवाद बताया है और महिला थाना के जरिए दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया है. फिलहाल, कटिहार में ‘पतिपत्नी और खाकी’ के इस अनोखे विवाद की हर तरफ चर्चा हो रही है. ससुर ने ईरिक्शा चलाकर बहू प्रतिभा को सिपाही बनाया. बिहार पुलिस में नौकरी मिलते ही दूरियां बढ़ीं. पीड़ित पति ने कटिहार एसपी से लगाई गुहार.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY