मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारत को फिर बनना है वनडे में दुनिया की नंबर 1 टीम तो इन 4 खिलाड़ियों की करानी होगी टीम इंडिया में वापसी​

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर नही आ रही है। बीते समय में टीम ने कई बड़ी और अहम सीरीजों को गंवा दिया है। बीते समय में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2 सीरीज में हार का सामना किया है। इसी के साथ ही आयरलैंड के खिलाफ भी […]

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर नही आ रही है। बीते समय में टीम ने कई बड़ी और अहम सीरीजों को गंवा दिया है। बीते समय में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2 सीरीज में हार का सामना किया है। इसी के साथ ही आयरलैंड के खिलाफ भी टीम 2 मैचों की T20 सीरीज में जीत हासिल नही कर सकी।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम को अगर फिर से अपने पुराने अंदाज में वापस लौटना है। तो ऐसे में भारतीय टीम के 4 विस्फोटक खिलाड़ियों की टीम में वापसी करनी होगी। जोकि अकेले दम पर मैच का रुख बदलने का दमखम रखते हैं। तो आइए हम आपको इन चारों खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं, जिनकी टीम में वापसी होना बहुत जरुरी है।

पहले नंबर पर हैं हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हार्दिक पंड्या जो कि मौजूदा समय में अपनी पीठ की इंजरी के कारण भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हार्दिक के पास वो काबिलियत है जो कि किसी भी मैच में जीत हासिल करा सकती है।

यह खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से विरोधी टीम के खिलाड़ियों को परेशान करके रख देते हैं। अगर भारतीय टीम को वनडे प्रारुप में अच्छा प्रदर्शन दिखाना है, तो हार्दिक पंड्या की वापसी टीम से सबसे ज्यादा जरूरी है।

ऋषभ पंत हैं मिडिल ऑर्डर के लिए जरूरी

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वनडे प्रारुप में काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। टीम का हिस्सा रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में कुछ कमाल का प्रदर्शन नहीं दिखाया है।

जब कि विदेश दौरे पर ऋषभ पंत का प्रदर्शन काफी बेहतरीन देखने को मिला है, लेकिन इसके बाद भी पंत को टीम में वापसी का मौका नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि पंत को टीम का हिस्सा बना कर टीम में एक फीनिशर खिलाड़ी की भी तालाश कम हो जाएगी।

सिराज और राणा की भी होनी चाहिए Team India में वापसी

भारतीय टीम मौजूदा समय में तेजी गेंदबाजी करने में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में अगर मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो जाती है, तो तेज गेंदबाज के रुप में टीम को एक बड़ा सहारा मिल सकता है। सिराज का प्रदर्शन टीम के लिए काफी शानदार देखने को मिला है।

ऐसे में सिराज की वापसी के बारे में एक मैनेजमेंट टीम को जरुर सोचना चाहिए। इसके अलावा दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए उभरते हुए गेंदबाज हर्षित राणा भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं तो उनकी भी वनडे प्रारुप में वापसी कराई जानी चाहिए। जो कि टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बन सकते हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY