भारतीय टीम (Team India) के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का प्रदर्शन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बेहद खराब रहा था. सूर्यकुमार यादव इस सीजन 14 मैचों में 300 रनों के आंकड़े को भी नही छू पाए. पिछले 2 सालों से इस खिलाड़ी का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए कुछ खास नही रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन उन्होंने 700 से ज्यादा रन बनाए थे.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अलावा सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है. भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब आईपीएल के बीच ही युगांडा की टीम के खिलाफ खेलने वाले हैं.
Suryakumar Yadav को लेकर आई ये खबर
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है, उससे पहले ही सूर्यकुमार यादव को लेकर खबर आ रही है कि वो आईपीएल फाइनल से पहले युगांडा के खिलाफ टी20 खेलते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार यादव 30 मई को सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट टीम की ओर से खेलते दिखाई दे सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उन्मेष खानविलकर ने कहा कि
“वह टीम का हिस्सा हैं और खेलने के लिए तैयार हैं. वह भारतीय कप्तान हैं और जब भी किसी टीम के खिलाफ खेलते हैं, तो इससे उस टीम का मनोबल बढ़ता है. यह सभी खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है.”
युगांडा क्रिकेट टीम का क्या है भारत में शेड्यूल
युगांडा क्रिकेट टीम इन दिनों मुंबईके दौरे पर है. इस दौरान युगांडा क्रिकेट टीम को 4 वनडे और 4 टी20 मैच खेलने हैं. युगांडा क्रिकेट टीम को टी20 मैचों में मुंबई टी20 लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों के खिलाफ अलग-अलग टी20 मैच खेलने हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव की टीम से 30 मई को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खेलने वाली है.
Khabar Monkey
युगांडा क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्हें भारत दौरे पर भेजा है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत टीमों को चुनौती दे सकें. ऐसे में सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ी के खिलाफ खेलना युगांडा के खिलाड़ियों के लिए काफी प्रेरणादायक साबित हो सकता है.





