Sports

साउथ अफ्रीका के सामने सिर्फ 147 रनों पर आलआउट हुई टीम इंडिया, दूसरे टी20 में भी मिली शर्मनाक हार

Team India: भारतीय पुरुष खिलाड़ी जहां आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलने में व्यस्त हैं, वहीं भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) को ध्यान में रखकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही हैं. पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

साउथ अफ्रीका के सामने सिर्फ 147 रनों पर आलआउट हुई टीम इंडिया, दूसरे टी20 में भी मिली शर्मनाक हार
साउथ अफ्रीका के सामने सिर्फ 147 रनों पर आलआउट हुई टीम इंडिया, दूसरे टी20 में भी मिली शर्मनाक हार

साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के लिए गेंदबाजी में क्लोए ट्रायोन और तुमी सेखुखुने ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय टीम (Team India) उबर नहीं सकी. भारत ने 147 रन बनाए, जिसे साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की.

शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा के अलावा Team India के बल्लेबाजों ने किया निराश

भारतीय महिला टीम की धाकड़ ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा और युवा बल्लेबाज अनुष्का शर्मा के अलावा किसी भी भारतीय खिलाड़ी के बल्ले से कोई बड़ा रन नही निकला. साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) के लिए शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने पारी की शुरुआत की.

स्मृति 12 रन बनाकर आउट हुईं, वहीं जेमिमा सिर्फ 2 रन ही बना सकीं, इसके बाद आई अनुष्का शर्मा ने 31 गेदों में 3 चौके की मदद से 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए.

कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 12 और अरूंधती रेड्डी के बल्ले से अंत में 14 रन आए, इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका और पूरी भारतीय टीम 20 ओवरों में सिर्फ 147 रन ही बना सकी.

साउथ अफ्रीका के लिए क्लोए ट्रायोन और तुमी सेखुखुने ने 3-3 विकेट झटके.

साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर हासिल किया लक्ष्य

भारत (Team India) के खिलाफ 148 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 34 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए. वहीं सुने लुस ने 46 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर मैच लगभग यहीं खत्म कर दिया.

इसके बाद तजमिन ब्रिट्स ने 20 रन बनाए और टीम ने 17.1 ओवर में 2 विकेट पर 148 रन बनाकर आसान जीत हासिल की. इस मैच में जीत हासिल करके साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

भारत के लिए श्रेयांका पाटिल ने 4 ओवरों में 35 रन देकर 2 विकेट झटके.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply