Sports

ऋषभ पंत ने बताया क्यों लगातार हार रही है LSG, सीधे तौर पर इन्हें माना 4 हार का जिम्मेदार

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) से हुआ. LSG के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अभी तक बेहद खराब रहा है, LSG की टीम पिछले 6 मैचों में से सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल कर सकी है, वहीं 4 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब ऋषभ पंत का दिमाग इस हार से घूम गया है.

ऋषभ पंत ने बताया क्यों लगातार हार रही है LSG, सीधे तौर पर इन्हें माना 4 हार का जिम्मेदार
ऋषभ पंत ने बताया क्यों लगातार हार रही है LSG, सीधे तौर पर इन्हें माना 4 हार का जिम्मेदार

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इस मैच में मिचेल मार्श के साथ आयुष बडोनी को पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा था, वहीं इससे पहले वो खुद भी ओपनिंग के लिए आ चुके हैं, जबकि कुछ मैचों में एडेन मार्करम ने भी पारी की शुरुआत की थी, अब ऋषभ पंत ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

Rishabh Pant ने बताया क्यों कराई आयुष बडोनी से पारी की शुरुआत

LSG के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पंजाब किंग्स के 254 रनों के जवाब में आयुष बडोनी से पारी की शुरुआत कराई, जिसके बारे में हार के बाद उन्होंने कहा कि ये फैसला पहले ही लिया जा चूका था, इसका पंजाब किंग्स के विशाल स्कोर से कोई लेना देना नही था. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हार के बाद इसका सारा गुस्सा अपने बल्लेबाजों पर निकाला, वहीं गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि

“किसी एक चीज को पॉइंट आउट करना मुश्किल है. बाकी गेंदबाजों ने अपना काम किया. बडोनी को ओपनिंग में भेजने का प्लान पहले ही बना लिया था. हमने यह फैसला टोटल देखकर नहीं किया था. हम शुरुआत से ही दबाव कम करना चाहते थे और खिलाड़ियों पर हमें पूरा भरोसा है. पंजाब को जीत का श्रेय जाता है, उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला.”

प्रियांश आर्या और कूपर कोनली ने छिना मैच

लखनऊ सुपर जायंटस ने बेहद शानदार शुरुआत की, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे प्रभसिमरन सिंह जल्दी ही पवेलियन लौट गए थे. हालांकि ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनली के बीच 182 रनों की साझेदारी ने मैच पलट दिया. प्रियांश आर्या ने जहां 37 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 93 रनों की पारी खेली.

वहीं कूपर कोनली ने 46 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 87 रनों की पारी खेली, इन दोनों खिलाड़ियों ने लगभग 14 ओवरों में 180 रन बनाए और यहीं से मैच लखनऊ सुपर जायंटस की हाथ से निकल गया. पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंटस की टीम 200 रन ही बना सकी और मैच को 54 रनों से गंवा बैठी.

लखनऊ के लिए मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत और एडेन मार्करम ने तेजी से रन बनाए, लेकिन 254 रनों का लक्ष्य होने की वजह से LSG इसे हासिल करने में असफल रही.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply