2026 में सीएसके का सफर आखिरी लीग मैच में गुजरात से हार के साथ ही समाप्त हो गया। ये टीम प्लेऑफ में इस सीजन में नहीं पहुंच पाई और इस टीम ने 14 लीग मैचों में 6 मैच जीते और 8 मैच हारे। इस टीम के इस सीजन में कुल 12 अंक रहे। सीएसके के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर संजू सैमसन रहे जो इसी सीजन में इस टीम का हिस्सा बने थे तो वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने बाजी मारी।

संजू ने बनाए 14 मैचों में 477 रन
संजू सैमसन ने इस सीजन में कुल 14 मैच सीएसके के लिए खेले और इस दौरान 288 गेंदों का सामना करते हुए कुल 477 रन बनाए जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। संजू का बेस्ट स्कोर इस सीजन में नाबाद 115 रन रहा। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इस सीजन में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 14 मैचों में 337 रन दो अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रन रहा। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कार्तिक शर्मा रहे जिन्होंने 11 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 295 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 71 रन रहा।
सीएसके के टॉप-3 बैटर
संजू सैमसन- 477 रन
ऋतुराज गायकवाड़- 337 रन
कार्तिक शर्मा- 295 रन
Khabar Monkey
अंशुल कंबोज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
सीएसके के लिए 2026 में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट लेने में वो सफल रहे। अंशुल ने इस सीजन में खेले 14 मैचों में कुल 21 विकेट झटके और उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेमी ओवर्टन रहे जिन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट हासिल किए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट रहा। वहीं तीसरे नंबर पर टीम के स्पिनर नूर अहमद रहे जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और 14 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए। नूर का बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट रहा।
सीएसके के टॉप-3 बॉलर
अंशुल कंबोज- 21 विकेट
जेमी ओवर्टन- 14 विकेट
नूर अहमद- 13 विकेट
साई सुदर्शन ने तोड़ा संजू, बटलर, श्रेयस का रिकॉर्ड; सहवाग समेत 4 बल्लेबाजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
साई सुदर्शन ने अपनी टीम के लिए सीएसके के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और इस सीजन में लगातार 50 प्लस स्कोर बनाकर सहवाग समेत तीन खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए।





