शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ इन दो महिला IPS अफसरों का भी नोएडा से तबादला​ | Delimitation Bill Approved: परिसीमन संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, सभी राज्यों में 50% तक बढ़ सकती हैं लोकसभा सीटें​ | प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper की नई ईवी कार, मिलेगी 402Km की रेंज और 30 मिनट में होगी 80% चार्ज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, करोड़ों रुपए ऐंठे; धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव!​

नोएडा के सेक्टर113 थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपए रुपये हड़पने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति पर वर्ष 2022 से मार्च 2026 तक शादी का वादा कर शोषण करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला […]

नोएडा के सेक्टर113 थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपए रुपये हड़पने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति पर वर्ष 2022 से मार्च 2026 तक शादी का वादा कर शोषण करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसके वीडियो भी बना लिए थे. बाद में इन्हीं वीडियो को दिखाकर वह शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2011 में वह एक प्रोफेसर के साथ काम करती थी. इसी दौरान आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी, जो उसी प्रोफेसर के साथ पीएचडी कर रहा था. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई.

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

आरोप है कि दिसंबर 2022 में आरोपी उसके घर आया और शादी करने की जिद करने लगा. इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बिना जानकारी के मोबाइल से उसके वीडियो बना लिए. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी मजबूरियां बताकर धीरेधीरे महिला से करीब 75 लाख रुपये ले लिए.

करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप

वहीं, महिला की छोटी बहन से भी रुपये लिए गए. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने करोड़ों रुपए उसकी बहन और उस से शादी के वादे के नाम पर लिए और उस पर भरोसा करके दे दिया था. यह सिलसिला मार्च 2026 तक चलता रहा.

धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव

महिला ने आगे आरोप लगाया कि बाद में आरोपी और उसकी बहन ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर भी दोनों शादी का झांसा देकर उससे पैसे लेते रहे. पीड़िता के मुताबिक, जब उसे एहसास हुआ कि आरोपी और उसकी बहन की मंशा उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और धर्म परिवर्तन कराने की थी, तो उसने पुलिस से शिकायत की. वही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY