शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Delimitation Bill Approved: परिसीमन संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, सभी राज्यों में 50% तक बढ़ सकती हैं लोकसभा सीटें​ | प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper की नई ईवी कार, मिलेगी 402Km की रेंज और 30 मिनट में होगी 80% चार्ज​ | ‘यूपी का चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल ला रही है मोदी सरकार’, अखिलेश का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘यूपी का चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल ला रही है मोदी सरकार’, अखिलेश का आरोप​

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले परिसीमन का मुद्दा सियासी बहस के केंद्र में आ गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह केवल उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. अखिलेश […]

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले परिसीमन का मुद्दा सियासी बहस के केंद्र में आ गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह केवल उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. अखिलेश ने कहा कि परिसीमन भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अभी नंबरों का खेल चलेगा.

अखिलेश यादव ने संसद सत्र और परिसीमन से जुड़े सवाल पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आज तक सरकार ने जो भी बड़े फैसले लिए हैं, उनसे जनता को कोई खास लाभ नहीं पहुंचा. उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी नोटबंदी के समय पैदा हुए ‘खजांची’ का जन्मदिन मनाया जा रहा है. अखिलेश का इशारा उस बच्चे की ओर था, जिसका जन्म नोटबंदी के दौरान बैंक की कतार में हुआ था और जिसे समाजवादी पार्टी ने ‘खजांची’ नाम दिया था.

‘परिसीमन बीजेपी की सबसे बड़ी भूल होगी’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ और महंगाई लगातार बढ़ रही है. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हुई हैं. अखिलेश ने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि वह आए दिन हमारी सीमाओं की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने देश के महंगे एयरक्राफ्ट को हुए नुकसान का भी उल्लेख किया और सवाल उठाया कि आखिर देश को कितना नुकसान उठाना पड़ा.

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के बड़े फैसलों का आम जनता को अपेक्षित फायदा नहीं मिला. उनके मुताबिक, महंगाई, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय परिसीमन जैसे मुद्दे को आगे लाया जा रहा है.

वोटर लिस्ट और ट्रांसफरपोस्टिंग पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के बाद फॉर्म6 में 22 गुना बढ़ोतरी हुई है और बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर जुड़वाए जा रहे हैं. सपा प्रमुख ने शहरी क्षेत्रों में 2 लाख 84 हजार कथित फर्जी वोटर जोड़े जाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि ये नाम उन क्षेत्रों में जोड़े गए हैं, जहां पहले वोट काटे गए थे.

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से सवाल किया कि समाजवादी पार्टी ने डुप्लीकेट वोटरों की जो लाखों नामों वाली सूची दी है, उसमें से अब तक कितने नाम हटाए गए हैं? उन्होंने बड़े स्तर पर हो रहे अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि चुनाव आयोग इन तबादलों पर ध्यान नहीं दे रहा है.

केशव मौर्य के बयान पर बोले ‘फूल नहीं, फूल कमल’

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘ठीक ही कहा उन्होंने हमारे मुख्यमंत्री पद के चेहरे फूल कमल.’ अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि केशव मौर्य ने सही बयान दिया है, शायद इससे उनके कुछ वोट बढ़ जाएं और वह चुनाव जीत जाएं. अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक और सूची से नाम गायब हुआ है. उन्होंने तंज किया कि भविष्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी से वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम गायब हो गया है.

बुलडोजर और PDA आंदोलन को लेकर भी सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर राजनीतिक प्रदूषण बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के आने के बाद राजनीतिक प्रदूषण बहुत बढ़ गया है और इसे दूर करने के लिए समाजवादी एकजुट होकर काम करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने बुलडोजर को उनका प्रिय खेल और प्रिय मशीन बताया. अखिलेश ने सवाल किया कि क्या कोई कल्पना कर सकता है कि बुलडोजर से किसी की जान चली जाए और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज हो जाए? उन्होंने आरोप लगाया कि PDA के एक आंदोलन से सरकार घबरा गई और सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करा दिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY